चार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई 5 नकबजनियों का खुलासा, शातिर नकबजन सचिन उर्फ देवेन्द्र सोधिया, दास्ता पत्नि एवं एवं साथी सहित गिरफ्तार
By manu Mishra 15 July 2022
<div
चुराये हुये नगदी रूपयों सहित सोने चांदी के जेवर, मोटर सायकिल, एलसीडी, घड़ी कीमती 2 लाख 50 हजार रूपये के जप्त*
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*
1-सचिन उर्फ देवेन्द्र सोंधिया पिता संतोष सोंधिया उम्र-32 वर्ष निवासी लालमाटी घमापुर हाल.सांई हास्टल के पीछे भैरवनगर
2-रेखा सोंधिया दस्ता पत्नि सचिन उर्फ देवेन्द्र सोंधिया उम्र-30 वर्ष निवासी सांई हास्टल के पीछे भैरवनगर ,
3- शेखर उर्फ पप्पू पिता गणेश चौधरी उम्र-30 वर्ष निवासी पन्नी मोहल्ला सुहागी थाना आधारताल
X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X
थाना तिलवारा में दिनाँक 11-7-22 की सुबह लगभग 8-30 बजे प्रशांत कोहाड़े उम्र 55 वर्ष निवासी न्यू शास्त्रीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थीकि दिनांक 7-7-22 को सपरिवार अपनी ससुराल चंदरपुर महाराष्ट्र गया था दिनाँक 11-7-22 को वापस आया देखा घर के मेन दरवाजे का ताला कुंदा सहित निकला था अंदर जाकर देखा सामान बिखरा पड़ा था दोनो कमरे की आलमारियों का लॉक टूटा था जिसमें रखे सोने का मंगलसूत्र एवं टाप्स दोनों वजनी लगभग 15 ग्राम चांदी के सिक्के, पूजा की चांदी की थाली, टेª , एलईडी 32 इंच की एवं कुछ नगदी रूपये नहीं थे। कोई अज्ञात चोर सूने मकान का कुंदा उखाडकर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धार 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को द्वारा लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिलवारा श्री लक्ष्मण सिंह झारिया के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम के द्वारा दोरान तलाश पतासाजी के पूर्व में पकडे गये शातिर नकबजन सचिन उर्फ देवेन्द्र सोंधिया जिसका हुलिया मिले सीसीटीव्ही फुटेज से मिल रहा था को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की तो अपनी पत्नि रेखा एवं साथी शेखर उर्फ पप्पू के साथ मिलकर न्यू शास्त्री नगर स्थित एक सुने घर का ताला तोडकर घर के अंदर से एलसीडी ,पूजा के चांदी के बर्तन एवं चांदी के पुराने सिक्के एवं नगदी 4000/-रूपये तथा उसी रात्रि में एक मकान के आंगन में खडी हुई मोटर सायकिल डिलक्स चोरी करना स्वीकार किये। रेखा सोधिया एवं शेखर उर्फ पप्पू को भी अभिरक्षा मे लेते हुये आरोपियो की निशादेही पर चुरायी हुई एलसीडी सोनी कम्पनी की ,पूजा के चांदी के बर्तन , चांदी के पुराने 18 सिक्के एवं नगदी 4000/- तथा मोटर सायकिल सी.डी डिलक्स सीजी 12 एएस 8894 की जप्त करते हुये तीनों आरोपियेां की थाना तिलवारा में पंजीबद्ध अपराध 249/22 एवं 250/22 में गिरफ्तारी की गयी।
इसके साथ ही थाना गोरखपुर, थाना संजीवनीनगर, थाना कैण्ट मे अलग-अलग दिनांको में रात्रि के समय सूने मकानो के ताला तोडकर चोरी करना स्वीकार किये, थाना गोरखपुर के अपराध क्र .441/22 धारा 457,380 भादवि के मामले में एक सोने की चेन, एक सोने का कंगन , एक अंगूठी, एक लॉकेट , एक जोडी चांदी की पायल, एक सोनी कम्पनी का म्यूजिक सिस्टम तथा थाना संजीवनीनगर के अपराध क्र .234/22 धारा 457,380 भादवि के मामले में दो जोडी पायल , दो जोडी बिछिया एवं पहचान संबंधी दस्तावेज तथा थाना कैण्ट के अपराध क्र.188/22 धारा 457,380 भादवि के मामले में एक टाईटन घडी , एक सोनाटा घडी एवं नगदी 1000/- रूपये जप्त किये गये है।
*उल्लेखनीय है कि पकडा गया शातिर नकबजन सचिन उर्फ देवेन्द्र सोंधिया थाना तिलवारा का निगरानी बदमाश है।*
*उल्लेखनीय भूमिका -* आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करते हुये चुराये हुआ मशरूका बरमद करने में थाना प्रभारी तिलवारा श्री लक्ष्मण सिंह झारिया, थाना प्रभारी संजीवनी नगर सुश्री शोभना मिश्रा, चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक सतीश झारिया तथा थाना तिलवारा के उप-निरीक्षक अभिषेक कैथवास, उप-निरीक्षक लेखराम नादोनिया, उप निरीक्षक उत्तम सिंह यादव , सउनि अनिल परिहार, सउनि गोविंद सिंह, सउनि बेनीप्रसाद दुबे, प्रधान आरक्षक अजय अवस्थी, धर्मेन्द्र ,आरक्षक हरिसिंह , हरीश , जय कुमार , दारा सिंह , दुर्गेश , उदय नारायण , महिला आरक्षक पल्लवी, रामदेवी, वंदना, सोनाली, थाना गोरखपुर के उ.नि. कौशल समाधिया, उनि रमाकांत द्विवेदी, आरक्षक रत्नेश राय, थाना केंट के सउनि खेमकरण डेहरिया, थाना संजीवनी नगर के आराक्षक जागेश्वर,. नितिन, राजकुमार, यशवंत विक्रम एवं क्राईम स्टाफ ब्रांच की टीम की सराहनीय भूमिका रही।






Users Today : 1
Users This Month : 211
Total Users : 237069
Views Today : 1
Views This Month : 326
Total views : 59804



