Breaking News

पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और शातिर बदमाश दीपक उर्फ चपटा वंशकार के विरूद्ध जारी किया वारंट By manu Mishra shramveerbharat news

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और शातिर बदमाश दीपक उर्फ चपटा वंशकार के विरूद्ध जारी किया वारंट

By manu Mishra shramveerbharat news 

थाना रांझी पुलिस द्वारा शातिर बदमाश दीपक उर्फ चपटा वंशकार जिसके विरूद्ध 18 अपराध पंजीबद्ध है को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल में कराया गया निरूद्ध

     

पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और शातिर बदमाश दीपक उर्फ चपटा वंशकार के विरूद्ध जारी किया वारंट By manu Mishra shramveerbharat news


        

थाना प्रभारी रांझी श्री सहदेव राम साहू  ने बताया कि दीपक उर्फ चपटा वंशकार   पिता जगन्नाथ वंशकार उम्र 35 वर्ष निवासी मडई मस्जिद के पीछे रांझी का  एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो वर्ष 2003 से अपराध घटित किये जा रहा है जिसके विरूद्ध  अवैघ वसूली, घर मे ंघुसकर मारपीट, तोडफोड, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट के 18  अपराध  पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर  प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ साथ जिला बदर की कार्यवाही भी की गयी,  किंतु दीपक वंशकार  आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।

See also  ताइवानी राष्ट्रपति के शपथ समारोह में शामिल हुए भाजपा सांसद, चीन ने जताई नाराजगी

  ⭐ (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); ⭐   


           

 आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश दीपक उर्फ चपटा वंशकार  के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी (भा.प्र.से.) के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश दीपक उर्फ चपटा वंशकार   को गिरफ्तार करते हुये जारी एन.एस.ए. के वारंट में आज दिनॉक 19-8-2022 को केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया है ।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  पत्थर पट्टक कर हत्या, मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को चंद घंटों में पकड़ा गया, पूछताछ जारी By manu Mishra 26July 2022
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights