Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

जबलपुर में एंटी टैंक मैंगो बम की 57 किलो रॉड की हुई चोरी, सुरक्षा में लगाई सेंध OFK फैक्ट्री का कर्मचारी ही निकला चोर

जबलपुर में एंटी टैंक मैंगो बम की 57 किलो रॉड की हुई चोरी, सुरक्षा में लगाई सेंध OFK फैक्ट्री का कर्मचारी ही निकला चोर

जबलपुर में एंटी टैंक मैंगो बम की 57 किलो रॉड की हुई चोरी, सुरक्षा में लगाई सेंध OFK फैक्ट्री का कर्मचारी ही निकला चोर

जबलपुर के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में एंटी टैंक मैंगो बम की टंगस्टन रॉड चोरी होने का मामला सामने आया है। यह वहीं टंगस्टन की रॉड है। जिसका इस्तेमाल बमों में किया जाता है। जिससे टैंक ध्वस्त होते हैं। दरअसल एंटी टैंक एम्युनेशन में इस्तेमाल होने वाली टंगस्टन रोड को फैक्ट्री के कर्मचारी संतोष कुमार के वाहन से करीब 57 किलो से अधिक मात्रा में रॉड को बरामद किया गया है।

रॉड से बम बनाकर टैंको को किया जाता है ध्वस्त

टंगस्टन की रोड का इस्तेमाल मैंगो बम में किया जाता है। जिससे टैंक को ध्वस्त किया जाता है। चोरी शनिवार की बताई जा रही है। लेकिन शक के आधार पर फैक्ट्री के कर्मचारी संतोष कुमार को बाद में पकड़ा गया। जिसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने खमरिया थाने में मामला दर्ज कराया हैं। जिसके बाद से आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वही फैक्ट्री प्रबंधन की तरफ से भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

See also  छठ पूजा पर घर जाने के लिए ट्रेनों में मारामारी, बुहत महंगी हुई हवाई जहाज की सवारी

देश की सुरक्षा से जुड़ा है मामला

ऑडनेंस फैक्ट्री खमरिया के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार के मुताबिक फैक्ट्री से चोरी के संबंध में सुरक्षा विभाग ने खमरिया थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला सुरक्षा से जुड़ा हुआ हैं। जिसकी प्रबंधन भी गंभीरता से जांच कर रहा है।

लाखों के कीमती है टंगस्टन रॉड
जानकारी के मुताबिक टंगस्टन धातु की रोड की कीमत लाखों में है। जो बहुत मजबूत होती है जिसके कारण से ही टैंकों को ध्वस्त किया जाता है। हालांकि आरोपी फैक्ट्री करनी संतोष के साथ एफ 3 सेक्शन और सुरक्षा विभाग के अन्य कर्मचारियों से खमरिया पुलिस पूछताछ कर रही है। वही सीएसपी रांझी के मुताबिक ओएफके के कर्मचारी संतोष कुमार के वाहन से करीब 57 किलो टंगस्टन रॉड बरामद की गई थी। जिससे पूछताछ की जा रही है।

See also  तेज रफ्तार ट्राले ने युवक को कुचला, मौत:सड़क पार करते समय चपेट में आया, सिर से गुजरा पहिया

पहले था दरबार फिर मिला प्रमोशन
जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री कर्मी आरोपी संतोष कुमार सुरक्षा विभाग में पहले दरबार था जिसे कुछ ही समय पहले पदोन्नत कर उद्योग कर्मचारी के तौर पर शामिल किया गया था। लेकिन आरोपी के पास किसी विशेषण का काम नहीं था। जिसके बाद से संदिग्ध गतिविधियों पर आरोपी के फैक्ट्री प्रबंधन नजर रख रहा था जिसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। वही बताया जा रहा है आरोपी के साथ दो से तीन कर्मचारी भी शामिल है। जिनकी मदद से ही चोरी को अंजाम दिया जाता था।

कार सवार ने बंदर को मारी टक्कर:जबलपुर में आधे घंटे तड़पता रहा बंदर, इर्द-गिर्द मदद के किए घूमती रही बंदर की मां, सड़क में लगा जाम

See also  कार में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग करते 1 आरोपी एवं गैस रिफलिंग करा रहा कार चालक गिरफ्तार By manu Mishra 14 July 2022
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights