Breaking News

KBC में इन आसान सवालों के जवाब नहीं दे पाए कंटेस्टेंट




कौन बनेगा करोड़पति यूं तो ज्ञान का खेल है और योग्य खिलाड़ी इस शो से करोड़ों रुपये जीतकर ले जाते हैं। हालांकि शो पर कई पर कुछ ऐसे कंटेस्टेंट भी आ जाते हैं जो बेहद आसान सवालों का जवाब भी नहीं दे पाते। इस तरह के खिलाड़ियों को न सिर्फ सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाता है बल्कि अमिताभ बच्चन भी शो में उन्हें डांट देते हैं। मजे की बात यह है कि सिर्फ कॉमनर्स ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटीज भी कई बार आसान सवालों के जवाब नहीं दे पाते। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ कंटेस्टेंट्स के बारे में।

सोनाक्षी सिन्हा को नहीं पता रामायण?
कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर सोनाक्षी सिन्हा बतौर मेहमान आई थीं। अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि रामायण में हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे। इसका जवाब सोनाक्षी सिन्हा ने सीता दिया था। जवाब गलत होने पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें यह कहकर डांटा था कि उनके घर का नाम रामायण है और उनके पिता और भाइयों के नाम राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न हैं; फिर भी उन्हें इस आसान सवाल का जवाब कैसे नहीं पता है?

See also  डिज्नी के हेड से मिलने लंदन गए थे अयान मुखर्जी

बाउंस हुआ ब्लड रिलेशन वाला सवाल
अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट ने ब्लड रिलेशन वाला सवाल पूछा था जिसका जवाब उसे नहीं पता था। अमिताभ बच्चन ने पूछा- अगर संगीता अमर के पिता की बहन हैं तो संगीता और अमर का क्या रिश्ता है? इस सवाल पर काफी देर सोचने के बाद कंटेस्टेंट ने ऑडियंस पोल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया जिसके बाद उसे सही जवाब पता चला- बुआ भतीजा।

‘इस रूट की सभी लाइनें व्यस्त हैं’
एक कंटेस्टेंट से अमिताभ बच्चन ने KBC में पूछा कि ‘इस रूट की सभी लाइनें व्यस्त हैं’ इस संदेश को आप कहां सुनते हैं? ऑप्शन्स थे- रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, फोन या रेडियो। कंटेस्टेंट ने बड़ी देर सोचने के बाद जवाब दिया- रेलवे स्टेशन। यह सुनकर अमिताभ बच्चन ने भी अपना माथा पीट लिया था। सही जवाब था- फोन।

See also  जिया खान आत्महत्या मामले में मां राबिया की याचिका खारिज

बिग बी ने पूछा इंद्रधनुष वाला सवाल
कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सबसे आसान सवालों में इंद्रधनुष वाला सवाल भी शामिल है। अमिताभ बच्चन ने पूछा था कि ‘इंद्रधनुष के सातों रंगों को अगर मिला दिए जाए तो कौन सा रंग प्राप्त होगा?’ बेसिक साइंस के इस सवाल का जवाब देते हुए हॉटसीट पर बैठी कंटेस्टेंट ने कहा- गहरा नीला। मजे की बात ये रही कि फोन अ फ्रेंड पर सही जवाब जानने के बाद भी कंटेस्टेंट ने गलत जवाब दिया था। सही जवाब था- सफेद।

Must read 👉हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली 20 साल की महिला के चेहरे, गर्दन पर मारी गई गोली; मौत

See also  आयुष्मान खुराना की Doctor G को मिली एडल्ट रेटिंग

 

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights