Breaking News

कांग्रेस लुंज-पुंज कोई दम नही:सीएम ने जबलपुर में दिग्गी राजा को याद कर सायराना अंदाज में बोले गाड़ी खाय हिचकोले, हड्डा पसरा सारे डोले… By manu Mishra 3 july 2022

कांग्रेस लुंज-पुंज कोई दम नही:सीएम ने जबलपुर में दिग्गी राजा को याद कर सायराना अंदाज में बोले गाड़ी खाय हिचकोले, हड्डा पसरा सारे डोले…

By manu Mishra 3 july 2022

कांग्रेस लुंज-पुंज कोई दम नही:सीएम ने जबलपुर में दिग्गी राजा को याद कर सायराना अंदाज में बोले गाड़ी खाय हिचकोले, हड्डा पसरा सारे डोले...  By manu Mishra 3 july 2022    जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जनसभा को संबोधित करने के लिए जबलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैंट विधानसभा के बड़ा पत्थर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कांग्रेस लुंज पुंज हो गई है। जिसमें अब कोई दम नहीं है। जबलपुर के लिए आखिर कांग्रेस ने किया ही क्या है? कांग्रेस ने आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम किया है। उन्होंने देश और प्रदेश को बार बर्बाद करने का काम किया है।    जबकि भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। भाजपा सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का परचम लहराकर विश्व गुरु बनाएगी। आज दुनिया की कोई भी ताकत भारत से आंख उठाकर नहीं देख सकती कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है।  कमलनाथ ने कन्यादान योजना की फूटी कौड़ी भी नहीं दी  जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस की सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ₹51000 की राशि देने की बात कही थी। लेकिन शादी हो गई। डोली उठ गई। फेरे पड़ गए। बेटी ससुराल भी चली गई। साल भर में भांजे भांजी भी हो गए। लेकिन आज तक कांग्रेस सरकार ने फूटी कौड़ी भी नहीं दी। मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान जबलपुर में हो रहे विकास कार्यों को भी गिनाया।  उन्होंने कहा जबलपुर को आईटी हब बनाया जाएगा। 3 से 4 वार्ड को जोड़कर संजीवनी क्लीनिक खोली जाएगी। वहीं कमलनाथ के द्वारा बंद की गई संबल योजना को फिर से चालू कर सभी के नाम जोड़े जाएंगे।  कांग्रेस को विकास से कोई लेना-देना नहीं  जनसभा के दौरान सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने एक भी विकास कार्य नहीं किया। जबकि भाजपा के द्वारा किए गए कार्य का लोकार्पण कर वाहवाही लूटी। वही विकास के नाम पर हमेशा जेब खाली बताई। जिसके पीछे हमेशा शिवराज सरकार द्वारा खजाना खाली छोड़े जाने की बात कही।  वही सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि मामा औरंगजेब था। जो खजाना खाली कर कर चला गया। कांग्रेस सरकार ने गरीबी कभी नहीं हटाई जबकि गरीब को धीरे-धीरे हटा दिया। भाजपा सरकार गरीबों को पट्टे देने के साथ ही पैसे भी देगी। जिससे गरीब धूप, गर्मी, ठंडी व बरसात में अपने ही छत के नीचे रह सके।  एक बार फिर सीएम को हार का सताया डर  जनसभा के दौरान सीएम को एक बार फिर डर का साया सताया। उन्होंने कहा यदि कांग्रेस का महापौर बन गया तो हम उनसे कहेंगे कि आगे चलो तो वह पीछे चलेंगे, हम कहेंगे दाए मुड़ो तो वह बाए मुड़ेंगे। जिससे शहर का विकास प्रभावित होगा। वहीं जनसभा के दौरान ही सीएम ने सभी भाजपा प्रत्याशियों को आयुष्मान कार्ड के शिविर लगाने, संबल योजना के तहत काटे गए नाम को जोड़ने के निर्देश भी दिए।  कांग्रेस महापौर प्रत्याशी बिल्डर, घर खा जाएंगे  सीएम ने अपनी दूसरी जनसभा पिसनहारी की मढिया में भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जबलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी बिल्डर है। जो चुनाव लड़ रहे हैं। जो गरीब का घर खा जाएंगे। वही कमलनाथ की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जब कांग्रेस सरकार आती है तो आतंकवाद लेकर आती है। 15 महीने की कमलनाथ की सरकार ने विकास के लिए एक कंकड़ भी नहीं जोड़ा था।    जनसभा के दौरान सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार सहित भाजपा पार्षद प्रत्याशी मौजूद रहे।


जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जनसभा को संबोधित करने के लिए जबलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैंट विधानसभा के बड़ा पत्थर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कांग्रेस लुंज पुंज हो गई है। जिसमें अब कोई दम नहीं है। जबलपुर के लिए आखिर कांग्रेस ने किया ही क्या है? कांग्रेस ने आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम किया है। उन्होंने देश और प्रदेश को बार बर्बाद करने का काम किया है।


जबकि भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। भाजपा सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का परचम लहराकर विश्व गुरु बनाएगी। आज दुनिया की कोई भी ताकत भारत से आंख उठाकर नहीं देख सकती कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है।

See also  थाना कुण्डम अंतर्गत दुकान में घुसकर मारपीट एवं तोड़फोड करने वाले लगभग 4 माह से फरार 2 आरोपी माढेाताल में जुआ खेलते हुये पकडे गये

कमलनाथ ने कन्यादान योजना की फूटी कौड़ी भी नहीं दी

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस की सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ₹51000 की राशि देने की बात कही थी। लेकिन शादी हो गई। डोली उठ गई। फेरे पड़ गए। बेटी ससुराल भी चली गई। साल भर में भांजे भांजी भी हो गए। लेकिन आज तक कांग्रेस सरकार ने फूटी कौड़ी भी नहीं दी। मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान जबलपुर में हो रहे विकास कार्यों को भी गिनाया।

उन्होंने कहा जबलपुर को आईटी हब बनाया जाएगा। 3 से 4 वार्ड को जोड़कर संजीवनी क्लीनिक खोली जाएगी। वहीं कमलनाथ के द्वारा बंद की गई संबल योजना को फिर से चालू कर सभी के नाम जोड़े जाएंगे।

कांग्रेस को विकास से कोई लेना-देना नहीं

जनसभा के दौरान सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने एक भी विकास कार्य नहीं किया। जबकि भाजपा के द्वारा किए गए कार्य का लोकार्पण कर वाहवाही लूटी। वही विकास के नाम पर हमेशा जेब खाली बताई। जिसके पीछे हमेशा शिवराज सरकार द्वारा खजाना खाली छोड़े जाने की बात कही।

See also  लॉक कार में मिला डिप्टी मैनेजर का शव:जबलपुर में 2 दिन पहले ही कटनी से हुआ था ट्रांसफर, पुलिस ने मामले की खोजबीन की शुरू

वही सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि मामा औरंगजेब था। जो खजाना खाली कर कर चला गया। कांग्रेस सरकार ने गरीबी कभी नहीं हटाई जबकि गरीब को धीरे-धीरे हटा दिया। भाजपा सरकार गरीबों को पट्टे देने के साथ ही पैसे भी देगी। जिससे गरीब धूप, गर्मी, ठंडी व बरसात में अपने ही छत के नीचे रह सके।

एक बार फिर सीएम को हार का सताया डर

जनसभा के दौरान सीएम को एक बार फिर डर का साया सताया। उन्होंने कहा यदि कांग्रेस का महापौर बन गया तो हम उनसे कहेंगे कि आगे चलो तो वह पीछे चलेंगे, हम कहेंगे दाए मुड़ो तो वह बाए मुड़ेंगे। जिससे शहर का विकास प्रभावित होगा। वहीं जनसभा के दौरान ही सीएम ने सभी भाजपा प्रत्याशियों को आयुष्मान कार्ड के शिविर लगाने, संबल योजना के तहत काटे गए नाम को जोड़ने के निर्देश भी दिए।

See also  जबलपुर के ठक्कर पोलिंग बूथ पर पुलिस ने की युवक की पिटाई, बाइक से पोलिंग बूथ में घुसने का प्रयास कर रहा था By manu Mishra 6July 2022

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी बिल्डर, घर खा जाएंगे

सीएम ने अपनी दूसरी जनसभा पिसनहारी की मढिया में भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जबलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी बिल्डर है। जो चुनाव लड़ रहे हैं। जो गरीब का घर खा जाएंगे। वही कमलनाथ की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जब कांग्रेस सरकार आती है तो आतंकवाद लेकर आती है। 15 महीने की कमलनाथ की सरकार ने विकास के लिए एक कंकड़ भी नहीं जोड़ा था।

जनसभा के दौरान सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार सहित भाजपा पार्षद प्रत्याशी मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights