Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

35 साल बाद भी फैंस के लिए श्रीराम ही हैं अरुण गोविल, एयरपोर्ट पर महिला ने किया दंडवत प्रणाम

रामानंद सागर की रामायण में भगवान श्रीराम का रोल प्ले करने वाले एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) आज भी उनके चाहने वालों की नजर में श्रीराम ही हैं। अरुण गोविल हाल ही में शांभाजी नगर की रामलीला में विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। अरुण गोविल जैसे ही एयरपोर्ट (Airport) से बाहर निकले तो उनके चाहने वालों ने उनका भव्य स्वागत किया। अरुण गोविल के फैंस आज भी उनमें श्रीराम (Shri Ram) की छवि देखते हैं।

अरुण गोविल के पैरों में छुके प्रशंसक
इसका प्रत्यक्ष उदाहरण तब मिला जब एयरपोर्ट के बाहर उनका इंतजार कर रहे उनके प्रशंसकों ने पैर छूकर अरुण गोविल का अभिवादन किया। अरुण गोविल (Arun Govil) के स्वागत में एक महिला भगवा रंग की साड़ी पहनकर आई थीं और वह साथ में भगवा रंग का गमछा भी लाई थीं जिसे अरुण ने वापस उन्हें ही पहला दिया।

See also  अमिताभ बच्चन के पेट डॉग का हुआ निधन:सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशल पोस्ट, फैंस ने जताया दुख

फैंस ने किया अरुण गोविल का स्वागत
IAS सुमिता मिश्रा ने अरुण गोविल का ये वीडियो शेयर किया है जिसमें खुद ही अपना ट्रैवलर बैग लेकर आ रहे अरुण गोविल का उनके फैंस स्वागत कर रहे हैं। सुमिता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘आपकी छवि क्या है औरों के हृदय में उससे ही आपकी महानता है।’

35 साल बाद भी श्रीराम हैं अरुण गोविल
IAS सुमिता ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘रामायण टीवी धारावाहिक को 35 वर्ष हो गए पर राम का चरित्र निभाने वाले अरुण गोविल आज भी सबके लिए प्रभु श्रीराम ही हैं। भावुक कर देने वाला क्षण।’ इस वीडियो को अरुण गोविल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रीट्वीट किया है। वीडियो में महिला को अरुण गोविल से मिलकर भावुक होते देखा जा सकता है।

See also  Bigg Boss: करोड़ों रुपये है बिग बॉस कंटेस्टेंट की फीस

मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्य-तिथि पर नमन किया

दो टीमों के बीच खेला गया था पहला वूमेंस एशिया कप

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights