Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

3 शातिर नकबजन/वाहन चोर गिरफ्तार, थाना माढ़ोताल, विजय नगर, मदनमहल, भेडाघाट अंतर्गत हुई 9 नकबजनी एवं वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा

3 शातिर नकबजन/वाहन चोर गिरफ्तार, थाना माढ़ोताल, विजय नगर, मदनमहल, भेडाघाट अंतर्गत हुई 9 नकबजनी एवं वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा

 चुराये हुये 70 ग्राम सोने के जेवर, 530 ग्राम चांदी के जेवर, बेनटेक्स के जेवरात, 01 एलईडी टीव्ही, 01 टचस्क्रीन मोबाईल, 3 मोटर सायकिल कीमती 7 लाख रूपये के जप्त*

क्राईम ब्रांच एवं माढेाताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

*अपराध जिनमें गिरफ्तारी की गई-*
थाना माढ़ोताल-
1. अपराध क्रमांक 114/22 धारा 457,380 भादवि
2. अपराध क्रमांक 262/22 धारा 356,34 भादवि
3. अपराध क्रमांक 515/22 धारा 457,380 भादवि
4. अपराध क्रमांक 594/22 धारा 457,380 भादवि
5. अपराध क्रमांक 91/22 धारा 379 भादवि
थाना विजय नगर- 1.अपराध क्रमांक 208/22 धारा 457,380 भादवि
थाना मदन महल- 1. अपराध क्रमांक 341/22 धारा 379 भादवि,
2. अपराध क्रमांक 350/22 धारा 379 भादवि
थाना भेड़ाघाट-1. अपराध क्रमांक 94/21 धारा 379 भादवि

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी -*
01.अकुंश उर्फ अंशुल बर्मन पिता गोविंद प्रसाद बर्मन उम्र 23 वर्ष निवासी बजरंग नगर दुर्गा स्वीट्स के पीछे माढ़ोताल
02.अमर उर्फ अमृत बर्मन पिता गोविंद प्रसाद बर्मन उम्र 34 वर्ष निवासी बजरंग नगर दुर्गा स्वीट्स के पीछे माढ़ोताल
03.अजय उर्फ गणेश पिता धन्नू लाल उर्फ धनीराम पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम अमखेरा बबलू किराना गोहलपुर

See also  किकेट का सट्टा खिलवाने वाले 2 शातिर सटोरिये राहुल चन्ना एवं संदीप जैन पुलिस गिरफ्त में By manu Mishra 21July 2022

*जप्ती-* चुराये हुये 70 ग्राम सोने के जेवर, 530 ग्राम चांदी के जेवर, बेनटेक्स के जेवरात, 01 एलईडी टीव्ही, 01 टचस्क्रीन मोबाईल, 3 मोटर सायकिल कीमती 7 लाख रूपये के जप्त।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को द्वारा लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा श्री तुषार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्रीमति रीना पांडे शर्मा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना माढेाताल की संयुक्त टीम द्वारा 3 शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने चंादी के जेवर एवं चुराई हुई मोटर सायकिले कीमती लगभग 7 लाख रूपये के जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी माढोताल श्रीमति रीना पांडे शर्मा ने बताया कि दिनाँक 30/09/2022 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में ग्रीन सिटी रहवासी कॉलोनी में घूम रहे है कहीं भी चोरी की घटना घटित कर सकते हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना माढ़ोताल पुलिस द्वारा ग्रीन सिटी के पास दबिश दी गयी, मुखबिर के बताए हुलिये के 03 व्यक्ति जो पुलिस को देखकर कचरा प्लांट तरफ भागने लगे, घेराबंदी कर कचरा प्लांट के पास तीनों व्यक्तियों को पकड़ा गया, तीनों ने नाम पता पूछने पर अपने नाम अकुंश उर्फ अंशुल बर्मन पिता गोविंद प्रसाद बर्मन उम्र 23 वर्ष एवं अमर उर्फ अमृत बर्मन पिता गोविंद प्रसाद बर्मन उम्र 34 वर्ष दोनों निवासी बजरंग नगर दुर्गा स्वीट्स के पीछे थाना माढ़ोताल तथा अजय उर्फ गणेश पिता धन्नू लाल उर्फ धनीराम पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम अमखेरा थाना गोहलपुर बताये ।
पकड़े गए तीनों व्यक्तियों से रहवासी कॉलोनी में घूमने एवं पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछा जो सतोषप्रद जवाब नहीं दिये, तीनों को थाने लाकर सघन पूछताछ की गयी तो थाना माढ़ोताल, थाना विजय नगर, थाना मदन महल, थाना भेड़ाघाट क्षेत्रांतर्गत मोटर साईकिले चोरी करना एवं नकबजनी की घटनायें कारित करना स्वीकार किये।
गिरफ्तार किये गए आरोपियों की निशादेही पर चुराये हुये 70 ग्राम वजनी सोने के जेवर, 530 ग्राम चांदी के जेवर , 01 एलईडी टीव्ही, 01 सैमसंग कंपनी का टचस्कीन मोबाइल, मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 20 एनटी 5271, एमपी 49 बी.ए. 0916, मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 एन.एफ. 8101 तथा बेनटेक्स के जेवरात कुल कीमती लगभग 7 लाख रूपये के जप्त करते हुये तीनों आरोपियों को पंजीबद्ध प्रकरणों में विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि तीनों आरोपी के विरूद्ध पूर्व सेें थाना माढ़ोताल, गढ़ा, खितौला, गोसलपुर में अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी अंकुश बर्मन का थाना गोसलपुर में वर्ष 2015 से स्थाई वांरट लंबित था जिसमें भी विधिवत गिरफ्तारी की गयी है।
*उल्लेखनीय भूमिका-* शातिर नकबजनों/वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्रीमति रीना पांडे शर्मा, उप निरीक्षक नीलेश पोर्ते, सहायक उप निरीक्षक बसोरीलाल धुर्वे, आरक्षक शशिप्रकाश, नरेन्द्र पाल, क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, राजेश बिलोहा, प्रधान आरक्षक ब्रजेन्द्र कंसाना, आरक्षक मोहित उपाध्याय, वीरेन्द्र सिंह, मुकुल गौतम पुलिस लाईन में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक राजेश शुक्ला, विजय शुक्ला, रमाकांत मिश्रा, प्रधान आरक्षक ज्ञानेन्द्र पाठक, आनंद तिवारी, अजय यादव एवं सायबर सेल के आरक्षक आदित्य परस्ते, दीपक मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

See also  मोटर सायकिल से जाते समय रास्ता रोककर गालीगलौज करने पर प्राणघातक हमला ,एक घायल की दौरान उपचार के मृत्यु, आरोपी युवक 15 वर्षीय किशोर सहित पुलिस गिरफ्त में By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 22,8,2022

pm मोदी आज करेंगे 5जी सेवाओं का शुभारंभ

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights