Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

IND vs SA के आज के मुकाबले में विराट नहीं खेलेंगे 23 अक्टूबर को मैदान में दिखेंगे

मुंबई
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को इंदौर में होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से आराम दिया गया है। भारतीय टीम के गुवाहाटी में रविवार को सीरीज अपने नाम करने के बाद कोहली सोमवार की सुबह मुंबई रवाना हो गए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने कहा,” उन्हें (कोहली) अंतिम टी20 मैच से आराम दिया गया है।” दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मैच के बाद भारतीय टीम मुंबई जाएगी जहां कोहली टीम से जुड़ेंगे। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में खेलने के लिए छह अक्टूबर को मुंबई से ही ऑस्ट्रेलिया के रवाना होगी।

See also  सुरेश रैना ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में पकड़ा शानदार कैच, फैंस बोले- कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं

पूर्व भारतीय कप्तान ने रविवार को 28 गेंदों पर नाबाद 49 रन की पारी खेली थी। भारत ने यह मैच 16 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। कोहली को इससे पहले आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियाई देशों में खेली गई वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया था। तब उनको विश्राम दिए जाने पर सवाल उठे थे क्योंकि उस समय वह अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे थे।

कोहली ने इसके बाद स्वीकार किया था कि विश्राम के दौरान उन्होंने बल्ले को छुआ तक नहीं। विश्राम के बाद हालांकि कोहली ने बहुत अच्छी वापसी की तथा एशिया कप में कुछ उम्दा पारियां खेली। इस बीच उन्होंने लगभग तीन साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक भी लगाया। दीपक हुड्डा के चोटिल होने के कारण टीम में लिए गए श्रेयस अय्यर को कोहली की जगह अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।एशिया कप से लेकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच तक कोहली ने 10 पारियों में 404 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 141.75 रहा। इस बीच उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाया।

See also  हनुमानताल पुलिस की कार्रवाई, 1100 नग नशीले इंजेक्शन PAKAVIL कीमती 20900/रू के जप्त By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 22, 8,2022

 

विराट कोहली की पिछली 6 पारियां (टी-20)
•    49* बनाम साउथ अफ्रीका
•    3 बनाम साउथ अफ्रीका
•    63 बनाम ऑस्ट्रेलिया
•    11 बनाम ऑस्ट्रेलिया
•    2 बनाम ऑस्ट्रेलिया
•    122* बनाम अफगानिस्तान

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights