Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

KBC 14: कंटेस्टेंट ने पूछा क्या कपड़े रिपीट करते और धोते हैं अमिताभ बच्चन

कौन बनेगा करोड़पति में कंटेस्टेंट्स और होस्ट अमिताभ बच्चन के बीच अक्सर इंट्रेस्टिंग बातचीत देखने को मिलती है। बिग बी कभी पार्टिसिपेंट्स से इंट्रेस्टिंग सवाल पूछते हैं तो कई बार शो में हिस्सा लेने आए लोग अमिताभ बच्चन को अपने सवालों से क्लीन बोल्ड कर देते हैं। इस बार कंटेस्टेंट पिंकी ने भी सवाल-जवाबों के बीच अमिताभ बच्चन से फिल्म सितारों की लाइफस्टाइल से जुड़ा सवाल पूछा। उन्होंने पूछा, क्या बिग बी अपने कपड़े रिपीट करते हैं? इस पर मजेदार जवाब मिला।

क्या कपड़े धोते हैं बिग बी?

अमिताभ बच्चन ने शो की शुरुआत कंटेस्टेंट मधु के साथ की। उन्होंने 3,20,000 रुपये जीते। वह 6,40,000 रुपये के लिए जवाब नहीं दे पाईं। मधु के बाद पिंकी हॉटसीट पर बैठती हैं। पिंकी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। होस्ट अमिताभ बच्चन उन्हें पानी देते हैं। सवालों के बीच पिंकी अमिताभ बच्चन से पूछती हैं कि उन्हें लगता है कि सिलेब्रिटीज अपने कपड़े रिपीट नहीं करते न ही खुद से धोते हैं।

See also  करीना की तरह अब शहनाज को फैन ने की छूने की कोशिश

बिग बी ने खोला राज

इस पर अमिताभ बच्चन जवाब देते हैं कि उन्हें एकदम गलत जानकारी है क्योंकि वह हमेशा अपने कपड़े धोते रहते हैं। हालांकि उन्हें शूट के दौरान ही फैंसी कपड़े पहनने होते हैं। इसके अलावा वह हमेशा अपने कपड़े रिपीट करते हैं और इन्हें सिंपल ही रखते हैं।

बर्थडे पर मिलेगा सरप्राइज

अगले हफ्ते अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। वह 80 साल के हो रहे हैं। बर्थडे स्पेशल एपिसोड में उन्हें बड़ा सरप्राइज मिलेगा। उनके बेटे अभिषेक और वाइफ जया शो में पहुंचेंगे। अमिताभ बच्चन उन्हें देखकर इमोशनल हो जाएंगे। शो के प्रोमोज लोगों को काफी इंट्रेस्टिंग लग रहे हैं।

See also  ऋचा चड्ढा को देश के खिलाफ बोलना पड़ा भारी, 'फुकरे 3' को करना होगा तगड़े बायकॉट का सामना

Must read 👉गांजा पीना या रखना अब गुनाह नहीं, जो जेल में हैं वो रिहा होंगे

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights