Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

तारक मेहता फेम दिशा वकानी को हुआ गले का कैंसर बदली आवाज को बताया जा रहा वजह

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी को लेकर एक शॉकिंग खबर आ रही है। रिपोर्ट्स हैं कि उनको गले का कैंसर हुआ है। इसकी वजह शो में उनकी अजीब तरह की आवाज को बताया जा रहा है। हालांकि दिशा की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं हैं। उनके गले में कुछ दिक्कत होने की खबरों के बाद रिपोर्ट्स हैं कि उन्हें थ्रोट कैंसर हुआ है। बता दें कि शो में नट्टू काका का रोल करने वाले घनश्याम नायक का 77 साल की उम्र में गले के कैंसर से निधन हो चुका है।

प्रोड्यूसर बता चुके नहीं लौटेंगी दिशा

See also  एक्ट्रेस तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन:बेटे से कहा था- अंतिम संस्कार के बाद मौत की खबर दें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दया बेन लोगों का चहेता किरदार है। दिशा वकानी इस रोल से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। लंबे वक्त से वह शो से गायब हैं। लोगों को उम्मीद है कि वह जल्द वापसी करेंगी। हालांकि प्रोड्यूसर असित मोदी बता चुके हैं कि दिशा की जगह कोई और दया बेन का किरदार निभाएगा।

Must read 👉नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करना पड़ा भारी:अदालत ने आरोपित को 3 साल की सुनाई सजा, जुर्माना भी लगाया

कैंसर की खबरों से फैन्स परेशान

इस बीच खबरें आ रही थीं कि दिशा वकानी को गले में कुछ दिक्कत हुई है। अब कुछ रिपोर्ट्स में आ रहा है कि दिशा को थ्रोट कैंसर हुआ है, इसीलिए वह शो पर वापसी नहीं कर रही हैं। इन खबरों से फैन्स परेशान हैं। कुछ वक्त पहले  बातचीत में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा था कि शादी के कुछ वक्त बाद दिशा ने काम किया था। इसके बाद ब्रेक लिया और वह मां बनीं। बच्चे की देखभाल के लिए उन्होंने ब्रेक जारी रखा लेकिन शो नहीं छोड़ा था। असित ने कहा था, हमको उम्मीद थी कि दिशा लौटेंगी। तभी पेंडेमिक आ गया। हम सावधानी बरत रहे थे लेकिन दिशा ने कहा कि वह लौटने में डर रही हैं।

See also  'भेड़िया' बने 'टाइगर' सलमान खान, ट्रोल बोले- अब हिरण का शिकार करने में आसानी होगी

Must read 👉दो युवकों पर बीयर की बोतल से हमला:मानसिक विक्षिप्त युवक ने बोतल फोड़कर किया गला काटने का प्रयास, राहगीरों ने बचाकर जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights