Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

हिंदी में रिलीज के लिए तैयार कन्नड़ फिल्म’कांतारा’

रॉकिंग स्टार यश (Yash) स्टारर होम्बले फिल्म्स की केजीएफ 2 (KGF 2) ने पैन इंडिया धमाका किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने का काम किया था। ऐसे में अब होम्बले फिल्म्स ‘कांतारा’ (Kantara) के साथ वापस आया है। ‘कांतारा’ के कन्नड़ वर्जन को न सिर्फ दर्शकों और ऑडियंस से तारीफ मिल रही है, बल्कि फिल्म को क्रिटिक्स ने भी पसंद किया है। ऐसे में अब ‘कांतारा’ का हिंदी वर्जन भी मेकर्स ने रिलीज करने का फैसला किया है। प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने आज अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के ट्रेलर को हिंदी वर्जन में रिलीज करने के साथ ही फिल्म के हिंदी वर्जन को रिलीज का ऐलान किया है।

See also  विजय बन अजय देवगन ने किया कन्फेस, 'दृश्यम 2' में खुलेंगे सारे राज

14 अक्टूबर को होगी रिलीज
बता दें कि फिल्म हिंदी में 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, ओरिजिनल कन्नड़ वर्जन 30 सितंबर को रिलीज की गई थी जिसे सभी का प्यार मिला है।  बुक माय शो पर 35k+ समीक्षाओं के साथ फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 99% रेटिंग हासिल की है, जानकारी के मुताबिक बुक माय शो के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म को इतनी रेटिंग मिली है।  ऋषभ शेट्टी के निर्देशन और नेतृत्व वाली इस फिल्म में सप्तमी गौड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं।  इसमें किशोर और अच्युत कुमार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

क्या है कहानी
दक्षिण कन्नड़ के काल्पनिक गांव में स्थापित, ‘कांतारा’ एक विज़ुअल ट्रीट है, जो कंबाला और भूत कोला कला की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करती है। फ़िल्म की कहानी मानव और प्रकृति के संघर्ष पर आधारित है, जो कर्नाटक की तटीय संस्कृति और लोककथाओं में गहराई से निहित है।  ऐसे में इस फ़िल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुचाने के लिए पूरे भारत में 800 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाना है। यह फ़िल्म दक्षिणी भारत का वह दुर्लभ टुकड़ा है, जिसके बारे में आपने शायद ही कभी देखा या सुना होगा।

See also  KBC 14: कंटेस्टेंट ने पूछा क्या कपड़े रिपीट करते और धोते हैं अमिताभ बच्चन

क्या बोले विजय किरागंदूर
कंटारा की रिलीज पर बोलते हुए, निर्माता विजय किरागंदूर ने कहा, “कंटारा केजीएफ से एक अलग शैली में है।  हम चाहते थे कि दुनिया हमारी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान देखे जिस पर हमें गर्व है।  फिल्म पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, छिपे हुए खजाने और तटीय कर्नाटक के विशिष्ट बीहड़, आकर्षक परिदृश्य की पृष्ठभूमि के साथ पीढ़ीगत रहस्यों को दर्शाती है।  फिल्म की अलग कहानी बिना किसी शक राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर प्रशंसकों को आकर्षित करने वाली है।  हमारी योजना आने वाले हफ़्तों में कंटारा को अलग-अलग भाषाओं में भी रिलीज करने की है।

Must read 👉300 करोड़ की रिश्वत मामले में सत्यपाल मलिक से CBI ने की पूछताछ

See also  दिवाली पर 'होली' खेलने लगी अनुष्का शर्मा दिवाली पर 'होली' खेलने लगी अनुष्का शर्माकी बेटी, एक्ट्रेस ने शेयर की बेटी वामिका की फोटो

Must read 👉पति से विवाद पत्नी ने बच्चों को कमर से बांध कुएं में लगाई छंलाग

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights