
पति ने अफेयर के चलते अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया। वह बुलेट की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की। पत्नी ने रांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
30 साल की पीड़िता स्वाति चौरसिया निवासी मस्ताना चौकी रांझी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उसने बताया कि दिसंबर 2020 में उसकी शादी कपिल चौरसिया निवासी मस्ताना चौक रांझी के साथ हुई थी। पति का किसी दिव्या नामक महिला से अवैध संबंध हैं। पति उसे अब अपने साथ नहीं रखना चाहता है। वह दहेज में बुलेट लेकर आने की मांग कर रहा है। मेरे मना करने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पति के साथ-साथ जेठ अमित चौरसिया, सास ममता, ससुर अनिल, ननद पूजा भी दहेज की मांग की।
महिला का कहना है कि मायकेवालों को पूरी बात बताई तो माता-पिता ने ससुरालवालों को समझाया। वे फिर भी नहीं माने। रात में भी पति ने बुलेट लाने की बात कहते हुए मारपीट की। उसके हाथ पर और पीठ पर चोट आई है। वह उसे जान से मारने की भी धमकी दे रहा है। पति की प्रताड़ना से तंग जान देने के लिए खुद पर केरोसिन भी डाला।





Users Today : 4
Users This Month : 38
Total Users : 234614
Views Today : 9
Views This Month : 56
Total views : 56712



