Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बहू के शव का पेट चिरवाकर निकाला बच्चा:श्मशान में स्वीपर ने ब्लेड से फाड़ा पेट

ससुरालवालों ने 8 महीने की गर्भवती मृत बहू का पेट चिरवाकर शिशु काे बाहर निकलवाया। इसके लिए श्मशान में स्वीपर को बुलाया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक की मां वीडियो लेकर थाने पहुंच गई।

क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा खिलाते चार गिरफ्तार:जबलपुर में सटोरियों के कब्जे से नकद साढ़े 11 लाख; 8 मोबाइल पुलिस ने किए जब्त

जबलपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 8 महीने की गर्भवती बहू के शव का पेट चिरवाकर ससुरालवालों ने बच्चा निकलवाया। श्मशान घाट में ये काम स्वीपर से करवाया गया। उसने ब्लेड से शव का पेट फाड़ा। पेट से बच्चे के शव निकाला। फिर बहू का अंतिम संस्कार किया। बच्चे को श्मशान में अलग दफनाया गया।

See also  मान्नीय उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के परिपालन मेंदुपहिया वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये 1 लाख 70 हजार 750 रूपये समन शुल्क वसूला गया

17 बार चाकू घोंपे, सिर पर बाट मारा:चरित्र शंका में पत्नी की हत्या

SP ऑफिस शिकायत लेकर पहुंची मृतका की मां गौरा बाई ने बताया कि 25 साल की बेटी राधा की शादी 24 अप्रैल 2021 को पनागर में गोपी पटेल से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज में बाइक की डिमांड कर रहे थे। बेटी राधा 8 माह की गर्भवती थी। 17 सितंबर को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी। गौरा बाई ने बेटी के पेट चीरने का VIDEO बुधवार को शिकायत के साथ पुलिस को दिया है।

स्वीपर ने पेट पर कई बार ब्लेड चलाई
मां गौरा बाई का कहना है कि ससुरालवालों की सूचना पर हम भी श्मशान घाट पहुंचे थे। वहां शव को अर्थी से अलग रखकर ससुराल पक्ष के लोगों ने स्वीपर को बुलाया। स्वीपर से बेटी के पेट को चिरवाया। इसका VIDEO वहां किसी ने बना लिया। स्वीपर ने एक के बाद एक कई बार पेट में ब्लेड चलाकर शिशु को निकालने का प्रयास किया। शिशु बच्चादानी सहित बाहर आ गया। इसके बाद बच्चादानी को काटकर शिशु को बाहर निकाला गया।

See also  पांचवी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत:11वीं कक्षा में पढ़ने वाला मृतक अंकित अपनी मौसी के घर पर रहकर कर रहा था पढ़ाई

बाद में बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया, नजदीक ही मृत शिशु के शव को दफना दिया गया।इस मामले में पनागर थाना प्रभारी आरके सोनी का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने जाएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights