Breaking News

ब्यूटीशियन का मर्डर लिव इन पार्टनर ने किया:भोपाल में गर्लफ्रेंड से बात करते पकड़े जाने पर चाकू से हत्या की

भोपाल में लिव इन में रह रही ब्यूटीशियन की हत्या की गई थी। हत्या उसके लिव इन पार्टनर ने ही की है। पीएम रिपोर्ट में इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने लिव इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पार्टनर का ब्यूटीशियन के अलावा एक अन्य लड़की से भी अफेयर था। यह बात जब ब्यूटीशियन को पता चल गई थी। इसी विवाद में लिव इन पार्टन ने उसकी चाकू से हत्या कर दी। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी भी उसके चरित्र पर शक करता था। वह उसे स्पा में नौकरी करने से मना करता था।

मप्र पर्यटन कराएगा नर्मदा परिक्रमा:जबलपुर से आज होगी शुरूआत

एडिशनल डीसीपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मूलत: सिक्किम की रहने वाली प्रेमा लांबा तमंग (24) ब्यूटीशियन थी। वह रोहित नगर में ब्यूटी पार्लर में जॉब करती थी। सालभर पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती शहडोल निवासी हर्ष केशरवानी से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। महीनेभर पहले ही दोनों ने इंद्रपुरी पिपलानी में किराए पर फ्लैट लिया था। रविवार की रात दोनों ने साथ में ड्रिंक किया। इसी बीच हर्ष के पास किसी अंकिता नाम की गर्लफ्रेंड का फोन आया। इसके बाद हर्ष कमरे में जाकर गर्लफ्रेंड से बात करने लगा।

See also  उज्जैन के कार्तिक मेले में हत्या:बहन पर कमेंट्स किए; भाई ने टोका तो मार डाला

Must read 👉सरपंच-सचिव के खिलाफ होगी एफआईआर:निर्माण कार्य में 5 लाख 70 हजार रुपए की अनियमितता, जिला पंचायत सीईओ ने किया सचिव को निलंबित

उसने पुलिस को पहले बताया था कि प्रेमा ने खुद पर हमला कर सुसाइड का प्रयास किया है। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने हर पहलुओं पर जांच शुरू की। गुरुवार रात को पीएम रिपोर्ट आई। इसमें हत्या का खुलासा हुआ। मेडिको लीगल की तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने हर्ष से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि प्रेमा उसे गर्लफ्रेंड से बात करने से रोकती थी। घटना के रोज भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी। खुद के बचाव के लिए सुसाइड की झूठी कहानी रची।

Must read 👉बुरे हाल में राजधानी की सड़कें:ऐसी कोई सड़क नहीं, जो न उखड़ी हो; महापौर ने PWD के चीफ इंजीनियर को लिखा लेटर

See also  जमीन एवं बाडी का हिस्सा बटवारा करने से मना करने पर बेटे ने कुल्हाडी से हमला कर, कर दी हत्या, आरोपी बेटे की तलाश By manu Mishra 10 August 2022 shramveerbharat news Jabalpur

प्रेमा के चरित्र पर शक था
एडिशनल डीसीपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि हर्ष भी प्रेमा के चरित्र पर शक करता था। वह उसे स्पा में नौकरी करने से रोकता था। उसे शक था कि स्पा के लड़कों से उसकी करीबी दोस्ती है। डीसीपी ने बताया कि दोनों को एक-दूसरे के चरित्र पर शक था। पुलिस ने हत्या में उपयोग किया गया चाकू बरामद कर लिया है।

विवाहित थी प्रेमा, 7 साल की बच्ची
प्रेमा का विवाह सिक्किम के उसी के समुदाय के लड़के के साथ हुआ था। उसकी सात साल की एक लड़की है। वह नाना-नानी के पास सिक्किम में रहती है। विवाह के बाद प्रेमा ने पति को छोड़ दिया था। उसका परिवार सिक्किम में रहता है। प्रेमा की मौत की जानकारी लगने के बाद परिवार भोपाल आया। आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने की वजह से शव को वह सिक्किम नहीं ले जा सके। पुलिस के सहयोग से उन्होंने भोपाल में प्रेमा का अंतिम संस्कार किया।

See also  राहुल गांधी के आने से पहले कांग्रेस में तनीं बंदूकें

दिल्ली से भोपाल जॉब करने आई
प्रेमा इससे पहले दिल्ली में जॉब करती थी। डेढ़ साल पहले ही वह भोपाल आई थी। पिपलानी इलाके में रहकर रोहित नगर में स्पा सेंटर में जॉब करती थी। बॉयफ्रेंड हर्ष निजी कॉलेज से बी. फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। हर्ष के परिजनों को प्रेमा के बारे में जानकारी नहीं थी। हर्ष के पिता का शहडोल में मेडिकल स्टोर है।

पुलिस को गुमराह करने घर में की तोड़फोड़
पुलिस को घटनास्थल पर खून से सना चाकू और कांच के टुकड़े मिले थे। शराब की बोतल भी मौके से मिली थी। हर्ष ने पुलिस को बताया कि प्रेमा से विवाद के बाद उसने ही घर में तोड़फोड़ की थी। जिससे कि वह पुलिस को गुमराह कर सके कि प्रेमा शराब के नशे में घर में तोड़फोड़ करने के बाद खुद पर चाकू, कांच से हमला कर जख्मी कर लिया है। हालांकि उसकी यह चतुराई काम नहीं आई। पीएम रिपोर्ट में उसका राज खुल गया।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights