Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

OFK फैक्ट्री कर्मचारी की अंतिम यात्रा में उमड़े लोग:जीएम और विधायक हुए शामिल; बारूद की आग में झुलसने से हुई मौत

OFK फैक्ट्री कर्मचारी की अंतिम यात्रा में उमड़े लोग:जीएम और विधायक हुए शामिल; बारूद की आग में झुलसने से हुई मौत

OFK फैक्ट्री कर्मचारी की अंतिम यात्रा में उमड़े लोग:जीएम और विधायक हुए शामिल; बारूद की आग में झुलसने से हुई मौत OFK फैक्ट्री कर्मचारी की अंतिम यात्रा में उमड़े लोग:जीएम और विधायक हुए शामिल; बारूद की आग में झुलसने से हुई मौत

फैक्ट्री कर्मी के निवास से निकाली गई अंतिम यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग।

जबलपुर के आयुध निर्माणी खमरिया में हुए हादसे में झुलसे फैक्ट्री कर्मी नंदकिशोर सोनी का पार्थिव शरीर शनिवार को लाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में विधायक अशोक रोहाणी, फैक्ट्री के महाप्रबंधक सहित फैक्ट्री के सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।

गौरतलब है कि एफ-6 अनुभाग में पदस्थ रहे नंद कुमार सोनी यहां हुई आगजनी में झुलस गए थे, जिन्हें एयर लिफ्ट कर मुंबई के नेशनल बर्न सेंटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

See also  बरामद:दो तस्करों से 200 इंजेक्शन जबलपुर में आरोपी के घर से सूअर मारने वाला बम, कारतूस और तलवार भी मिली

फैक्ट्रीकर्मी नंदकिशोर सोनी का पार्थिव शरीर पहले ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में लाया गया था, जहां से वाहन में सजाकर उनके देह को निज निवास सुभाष नगर रांझी लाया गया। फैक्ट्री कर्मी के देह को देख परिवारजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। फैक्ट्री कर्मचारियों की भी आंखें नम हो गईं। उनके अंतिम दर्शन के लिए फैक्ट्री के महाप्रबंधक और विधायक अशोक रोहाणी भी फैक्ट्री कर्मी के निज निवास पहुंचे थे, जहां से उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। जहां रांझी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

यह था मामला

केंद्रीय सुरक्षा संस्थान ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में बीते दिनों फीलिंग सेक्शन में आग लग गई थी। घटना उस समय हुई थी। जब बमों में फीलिंग के लिए बारूद को मिक्स करने के बाद पिघलाने का काम किया जा रहा था, जहां पर पिघले हुए बारूद को ट्रे में रखते समय आग लग गई थी, जिसकी चपेट में एफ-6 अनुभाग में पदस्थ रहे नंद कुमार सोनी सहित 6 कर्मचारी चपेट में आ गए थे। जिन्हें तुरंत जबलपुर के निजी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था।

See also  मारुति ने दिया 1.5 लाख मास्क बनाने का कपड़ा

युवक की हत्या कर रेल ट्रेक में फेंका शव:जबलपुर में रंजिश भुनाने सात आरोपियों ने लाठी डंडे से पीटा; फिर फेंका शव

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights