Breaking News

सीहोर में बहे तहसीलदार… 2 किमी दूर मिली कार:तीन किमी दूर एक शव मिला; MP के 6 जिलों में आज फिर बाढ़ का खतरा By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur MP

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

सीहोर में बहे तहसीलदार… 2 किमी दूर मिली कार:तीन किमी दूर एक शव मिला; MP के 6 जिलों में आज फिर बाढ़ का खतरा

By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur MP 

सीहोर के पास पुलिया पार करते समय सिवान नदी में कार बह गई थी।।

सीहोर में बहे तहसीलदार... 2 किमी दूर मिली कार:तीन किमी दूर एक शव मिला; MP के 6 जिलों में आज फिर बाढ़ का खतरा By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur MP


मध्यप्रदेश में भारी बारिश ने बाढ़ का खतरा और बढ़ा दिया है। नर्मदा, ताप्ती, शिप्रा, पार्वती, बेतवा और चंबल उफान पर हैं। शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया के तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर सीहोर के पास पुलिया पार करते समय सिवान नदी में बह गए। तहसीलदार के साथ नसरुल्लागंज में पदस्थ पटवारी महेंद्र रजक भी थे। पुल से करीब तीन किलोमीटर दूर छापरी खुर्द के पास पटवारी का शव नदी के बीच में मिला। अवंतिपुरा के पास नदी और डैम के बीच i20 कार फंसी हुई है, जिसे निकाल लिया गया है।तहसीलदार अभी लापता है।

See also  इन्दौर के द्वारकापुरी में लेडी गैंग ने एक युवती की सड़क पर पटक-पटककर पिटाई कर दी By manu Mishra 13june,2022

सीहोर में बहे तहसीलदार... 2 किमी दूर मिली कार:तीन किमी दूर एक शव मिला; MP के 6 जिलों में आज फिर बाढ़ का खतरा By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur MP


राजधानी भोपाल में दो दिन लगातार तेज बारिश के बाद आज बारिश थमी है। भोपाल से गुजरी कलियासोत नदी उफनाने से दामखेड़ा और मर्दाना टोला में 70 परिवार को स्कूल में शिफ्ट करना पड़ा। भोपाल के कलियासोत, केरवा और भदभदा डैम ओवरफ्लो हो चुके हैं। नर्मदापुरम में नर्मदा खतरे के निशान से कुछ नीचे आई है। मंगलवार को नदी का लेवल 966 फीट तक पहुंच गया था। फिलहाल, नदी का जलस्तर घटकर 960 फीट तक आ गया है। सीहोर जिले के कोलार डैम के सभी आठ गेट खोले जा चुके हैं। कैचमेंट एरिया में बारिश होने के बाद स्थिति गंभीर हो गई है। खंडवा जिले में मोरटक्का पुल से आवागमन बंद कर दिया गया है।

See also  न्यु लाईफ मल्टीस्पेस्लिेटी अस्पताल अग्नि हादसे में दर्ज गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में फरार डॉ. निशिंत गुप्ता, डॉ. संजय पटेल, डॉ. सुरेश पटैल, एवं सीनियर मैनेजर विपिन पाण्डेय की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने किया 10-10 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित By manu Mishra 4 agust 2022

बरगी बांध के दोपहर में खुलेंगे और 2 गेट

लगातार बारिश के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर 10-12 फीट ऊपर है। ऐसे में जबलपुर के बरगी डैम के 13 गेट खोलकर पानी बहाया जा रहा है। डैम में पानी की ज्यादा आवक होने से बुधवार दोपहर 12 बांध के 2 और गेट और खोलने का निर्णय लिया गया है। डैम प्रबंधन 15 गेट की मदद से बांध से 4202 घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ेगा। बुधवार सुबह 8 बजे तक डैम का वाटर लेवल 422.25 मीटर हो गया है।

सीहोर से अवंतीपुरा के पास नदी और डैम के बीच रेस्क्यू टीम काे कार फंसी हुई मिली।

See also  कोरोना पॉजिटिव पाए गए अखिलेश क्या छुपा रहे थे बीमारी

रेस्क्यू टीम को पटवारी का शव घटनास्थल से करीब 3 किमी दूर नदी में मिला।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights