Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

हिंदुओं के लिए जो करते हैं उसका नहीं होता प्रचार, बदनाम हो रहा बांग्लादेश

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने देश के हिंदू समुदाय से कहा है कि वे खुद को अल्पसंख्यक न समझें। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में सभी लोग अपने धर्म से इतर समान अधिकार रखते हैं। उन्होंने हिंदू समुदाय का जिक्र करते हुए कहा कि आप लोगों के पास भी उतने ही अधिकार हैं, जितने मेरे पास हैं। ढाका के ढाकेश्वरी मंदिर की ओर से आयोजित एक वर्चुअल इवेंट में हिस्सा लेते हुए शेख हसीना ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि सभी धर्मों के लोग समान अधिकारों के साथ रहें। यदि आप देश के नागरिक हैं तो फिर आपके अधिकार समान हैं। आपके पास वही अधिकार हैं, जो मेरे पास हैं।’

See also  पाकिस्तान के गुरुद्वारे पर ताला:लाहौर में 277 साल पुराने गुरुद्वारे को मुस्लिम कट्टरपंथियों ने मस्जिद बताया

कृष्ण जी के पूजा के मौके पर हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए शेख हसीना ने कहा कि आप लोग खुद को कमतर न समझें। उन्होंने कहा कि यदि देश के सभी लोग इसी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो फिर किसी भी धर्म के खराब लोग सद्भाव को खराब नहीं कर सकेंगे। हमें यह भरोसा रखना होगा और एकता के साथ आगे बढ़ना होगा। हालांकि उन्होंने हिंदुओं के एक वर्ग की निंदा भी की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं, जो यह दिखाना चाहते हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत बहुत खराब है। शेख हसीना ने कहा, ‘मैं एक बात बहुत दुख के साथ कहना चाहती हूं कि देश में जब भी कोई घटना होती है तो कुछ लोग देश और विदेश में यह फैलाने की कोशिश करते हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत खराब है और उनके पास कोई अधिकार नहीं हैं।’

See also  PM पद की शपथ लेने से पहले किंग चार्ल्स III से मिलेंगे ऋषि सुनक

उन्होंने कहा कि देश में कोई भी घटना होती है तो सरकार उस पर तत्काल ऐक्शन लेती है। शेख हसीना ने कहा, ‘सरकार ऐक्शन लेती है, लेकिन इसके बाद भी यह प्रचारित किया जाता है कि यहां हिंदुओं के पास कोई अधिकार नहीं हैं। लेकिन सरकार की ओऱ से जो ऐक्शन लिया जाता है, उस पर कोई बात नहीं होती।’ उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा भी हुआ है कि जब ऐक्शन लिया गया तो मंदिर की रक्षा करते हुए पुलिस फायरिंग में मुस्लिम मारे गए। ऐसी भी घटनाएं इस देश में हुई हैं। उन्होंने कहा कि ढाका में दुर्गा पूजा के पंडाल पश्चिम बंगाल या कोलकाता से भी ज्यादा हैं। यहां दुर्गा पूजा बड़े पैमाने पर मनाई जाती है।

See also  मौत को निकट देखा, फिर भी प्रेमिका ने की शादी, चंद दिनों में प्रेमी ने तोड़ा दम

लॉज के कमरे में मिली व्यापारी की लाश:जबलपुर में नरसिंहपुर के किराना व्यापारी ने चाकू से नस काटकर की आत्महत्या

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights