Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

विजय नगर पुलिस की जुए के फड़ पर रेड , 8 जुआरी गिरफ्तार, नगदी 59 हजार 240 रूपये जप्त

 जुए के फड़ पर रेड  जुए के फड़ पर रेड

विजय नगर पुलिस की जुए के फड़ पर रेड , 8 जुआरी गिरफ्तार, नगदी 59 हजार 240 रूपये जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में ं

अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह मार्ग दर्शन में थाना विजय नगर की टीम द्वारा 8 सटोरिये को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 59 हजार 240 रूपये जप्त किये गये है।

See also  आज का राशिफल दैनिक राशिफल जाने मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन राशियों का श्रेष्ठ फलादेश 21 सितंबर बुधवार  2022 जबलपुर एमपी इंडिया

 

थाना प्रभारी विजय नगर श्रीमति संदीपिका ठाकुर ने बताया कि आज दिनांक 24-10-22 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि शक्ति भोग चौक के पीछे वाली गली में लगी स्ट्रीट लाईट के नीचे कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहंा कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर जुआरियों ने अपने नाम क्रमशः विनय भुर्रक निवासी मालगुजार डेयरी के पास विजयनगर, सुरेन्द्र श्रीवास्तव निवासी 90 क्वाटर, दुर्गेश गोटिया निवासी लक्ष्मीपुर बड़ीउखरी , प्रदीप पटैल निवासी एसबीआई कालोनी कोतवाली, अनुज पटैल निवासी संगम कालोनी कोतवाली, शैलेन्द्र मिश्रा निवासी संगम कालोनी, मनीष यादव निवासी 527/बी के आगे कोतवाली , अभिषेक पटैल निवासी शिक्षक कालोनी कोतवाली बताये जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं नगद 59 हजार 240 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

See also  इन 10 तरीकों से करें हनुमानजी की सेवा, हर संकट मिटेगा और मिलेगा अपार सुख

*उल्लेखनीय भूमिका-* जुआरियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक सत्यनारायण कुशवाहा, सरस्वती नामदेव, सहायक उप निरीक्षक वेदप्रकाश सचान, आरक्षक नितिन तिवारी, नवीन कुमार, भैरव प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights