Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

PM पद की शपथ लेने से पहले किंग चार्ल्स III से मिलेंगे ऋषि सुनक

PM पद की शपथ लेने से पहले किंग चार्ल्स III से मिलेंगे ऋषि सुनक

PM पद की शपथ लेने से पहले किंग चार्ल्स III से मिलेंगे ऋषि सुनक

ऋषि सुनक मंगलवार को किंग चार्ल्स III से मुलाकात करने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। इस ऐतिहासिक नेतृत्व की दौड़ में एक दिन पहले ही वह कंजर्वेटिव पार्टी के नए नेता चुने गए थे। निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस आज सुबह 10 डाउनिंग स्ट्रीट में अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगी। इससे बाद वह 73 वर्षीय सम्राट को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा देने के लिए बकिंघम पैलेस जाएंगी।

नौकरियों में कटौती का एलान किया Philips ने, सीईओ ने कहा- कठिन, लेकिन आवश्यक निर्णय

See also  रबी सीजन में प्रमाणित बीज और उर्वरक वितरण के लिए करें पुख्ता व्यवस्था: डॉ. कमलप्रीत सिंह

42 वर्षीय सुनक किंग के साथ मीटिंग के लिए पैलेस पहुंचेंगे, जो यूके के नए प्रधानमंत्री के तौर औपचारिक रूप से उनका अभिषेक करेंगे। इसके बाद पूर्व चांसलर का 10 डाउनिंग स्ट्रीट में बतौर प्रधानमंत्री पहला संबोधन होगा। इस दौरान उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति और बेटियों कृष्णा व अनुष्का भी मौजूद रह सकती हैं।

धर्मनिष्ठ हिंदू हैं ऋषि सुनक
सुनक 210 वर्षों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे युवा नेता होंगे। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक एक धर्मनिष्ठ हिंदू हैं और अब वह लंदन स्थित 10 डाउनिंग स्ट्रीट में प्रवेश करने वाले हैं। 10 डाउनिंग स्ट्रीट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास-सह-कार्यालय है। कंजरवेटिव पार्टी नेता के रूप में अपने पहले संबोधन में सुनक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता देश को एकजुट करना होगा। सुनक ने कहा, ‘मैं वादा करता हूं कि मैं सत्यनिष्ठा और विनम्रता के साथ आपकी सेवा करूंगा व ब्रिटेन के लोगों की निरंतर सेवा करूंगा।’

See also  सरकारी भत्ते पर जी रही महिला को नहीं मिल रहे प्रेमी, 'परजीवी' कहकर मर्द कर देते हैं रिजेक्ट

सुनक के सामने होंगी कई चुनौतियां
सुनक 10 डाउनिंग स्ट्रीट में ऐसे समय सत्ता की कमान संभालेंगे, जब ब्रिटेन धीमी गति से विकास की तिहरी मार- उच्च मुद्रास्फीति, यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी और बजट की नाकामी के मुद्दे से जुझ रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की वित्तीय विश्वसनीयता कमजोर हुई है। सुनक का पहला काम ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय विश्वसनीयता को बहाल करना होगा, क्योंकि निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस की ओर से करों में कटौती किए की योजना और एक महंगी ऊर्जा मूल्य गारंटी ने बांड बाजार को झकझोर दिया।जिला एवं सत्र न्यायालय में लगी आग:कड़ी मशक्कत कर दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

मनु मिश्रा 2
See also  यूक्रेन से तुरंत निकल जाएं बढ़ते संकट के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की अडवाइजरी
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights