Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

इस क्रिकेटर के पिता ने कहा- पता नहीं विश्व कप के बाद क्या होगा

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के लिए टी20 विश्व कप 2022 आखिरी मल्टी नेशन टी20 टूर्नामेंट हो सकता है, जिनमें एक नाम विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का भी है। 37 साल के हो चुके दिनेश कार्तिक को लंबे समय के बाद टीम इंडिया में एक फिनिशर की भूमिका मिली है। इसे वह पसंद कर रहे हैं और यही वजह है कि उनके पिता कृष्ण कुमार पहली बार उनका मैच देखने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं।

दिनेश कार्तिक के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि वे इंटरनेशनल क्रिकेट में कार्तिक को लाइव या फिर मैदान पर खेलते हुए नहीं देखते हैं। उनकी पत्नी भी ऐसा ही करती हैं, लेकिन अब पहली बार वे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अपने बेटे को इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए देखेंगे। कृष्ण कुमार ने कहा कि आगे पता नहीं क्या हो, इसलिए वे लाइव मैच देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं, जहां टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है।

See also  जानिए कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच लाइव

कृष्ण कुमार मंगलवार 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने काफी समय के बाद अपने बेटे दिनेश कार्तिक को नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए देखा। हालांकि, उन्होंने ये बात स्वीकार की है कि वे घरेलू क्रिकेट में कई बार कार्तिक को खेलते हुए देख चुके हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने ऐसा नहीं किया है। उन्होंने कहा, “मैं बहुत व्यवहारिक हूं। मैं यहां पर उनका मैच देखना चाहता हूं, क्योंकि आपको पता नहीं कि इस विश्व कप के बाद क्या परिस्थितियां होंगी। मैं लाइव मैच देखकर मनोरंजन करना चाहता हूं। मैं इसके बाद उनका मैच देखने के लिए मेलबर्न भी जाऊंगा।”

मनु मिश्रा 2
See also  आखिरी ओवर्स में खराब फील्डिंग से हारी टीम इंडिया:हिट विकेट हुए इबादत
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights