Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बलवा कर मारपीट एवं तोडफोड करने वाले फरार 14 आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं लाठी जप्त By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बलवा कर मारपीट एवं तोडफोड करने वाले फरार 14 आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं लाठी जप्त

By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 

     

 फोटो प्रतीकात्मक फोटो


थाना सिहोरा में दिनॉक 27-7-2022 की रात्रि में ग्राम गौरहा में झगडा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलो को उपचार हेतु भिजवाया गया।  राममिलन चौधरी उम्र 58 साल निवासी गौरहा थाना सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि दिनांक 27/07/22 के रात करीब 08/30 बजे वह अपने परिवार के साथ अपने घर में खाना खाकर बैठा था तभी गांव के उदय चंद्र पटैल , लालू पटैल , कालू पटैल , कटारे पटैल , घसीटा पटैल , विष्णु पटैल , बिल्लर पटैल , संजय पटैल, पुष्पेन्द्र पटैल , भारत यादव , लंबू यादव , गुल्शन पटैल , रमेश पटैल , मनोज पटैल , सचिन पटैल , पप्पू पटैल, नरेन्द्र यादव , खिल्लू पटैल, रामभरोस पटैल, नरेश पटैल , श्री पटैल , लल्लू पटैल , सुखचैन पटैल , मनोज पटैल एवं अन्य 20  25 सभी निवासी ग्राम गौरहा थाना सिहोरा के राय होकर अपने हाथों में कुल्हाडी, लोहे की राड, लाठी लेकर उसकेे घर के अन्दर घुसकर बोले की तुम लोगों ने हमें चुनाव में वोट नही दिये और हम लोगों की थाने जाकर रिपोर्ट की है कह कर जातिगत रूप से अपमानित करते हुये गालीगलौज करने लगे  जिन्हें गालिया देने से मना किया तो वे सभी और गुस्से में आकर गालियां देते हुये उसे एवं उसके परिवार वालों को हाथ घूंसे , लाठी एवं कुल्हाडी एवं लोहे की राड से मारने पीटने लगे मारपीट करने लगे उसके परिवार की बहू अनीता बाई के सिर में, बहू रश्मि के सिर कमर, पत्नी कुसुम बाई के हाथ पैर कमर, छोटे लड़के सुनील चौधरी केा दोनेां हाथ पैर , भतीेजे गोलू चौधरी को पीठ कंधे, बहू पूजा चौधरी को पेट कमर मे चोटें पहुॅचा दिये तथा उसके घर मे तोड़फोड़ कर कुर्सी पलंग कूलर परिवार की सभी 7 मोटर सायकलों एवं अन्य सामान में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये,  सभी जाते जाते कह रहे थे की गांव से निकल जाओ नही तो तुम सभी को जान से खत्म कर देंगें । रिपोर्ट पर 537/2022 धारा 147, 148, 452, 294, 323, 324, 506, 427 भादवि एवं 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(व्हीए) एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  दैनिक पंचांग आज का शुभ पंचांग 14अगस्त2021 Jabalpur, India

             पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं  नगर पुलिस अधीक्षक सिहोरा श्रीमति भावना मरावी  के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी सिहोरा श्री गिरीश धुर्वे के नेतृत्व में  टीम गठित कर लगायी गयी।

             गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी 1. घसीटा लोधी पिता स्व. प्रेमलाल लोधी उम्र 46 साल,2. सचिन पिता रमेश लोधी उम्र 19 साल ,3.मनोज लोधी पिता हल्के लोधी उम्र 28 साल ,4. विपिन उर्फ लल्लू पिता भारत सिह उम्र 20 साल ,5. विष्णु पटैल पिता गंगाराम पटेल उम्र 25 साल ,6.प्रशांत यादव पिता मुन्नालाल यादव उम्र 22 साल,,7.रमेश पिता रामसनेही पटेल उम्र 48 साल ,8. उदयचंद पिता श्रीचरण पटैल उम्र 42 साल निवासी ग्राम गौरहा थाना सिहोरा जिला जबलपुर (म.प्र.)  सभी निवासी गौरहा थाना सिहोरा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।  

See also  हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक का बदमाश भाई मोहम्मद मेहमूद जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास, बलवा कर शासकीय कार्य में व्यवधान कर मारपीट, धोखाधड़ी के 3 प्रकरण दर्ज हैं अवैध मकान जिसकी कीमत 250000लाख को -जमींदोज किया गया By manu Mishra shramveerbharat news


             शेष फरार आरोपियेा को तलाश करते हुये 1-.नरेन्द्र उर्फ लंबू पिता प्रेमलाल यादव उम्र 30 वर्ष,  2-श्रीलाल लोधी पिता दहीदी लाल लोधी उम्र 45 वर्ष, 3-अनुज पटेल पिता कल्लू पटेल (लोधी) उम्र 20 वर्ष, 4-.संजय लोधी पिता भैय्याजी लोधी उम्र 20 वर्ष, 5-सुखचौन पिता नंदीलाल लोधी उम्र 33 वर्ष, 6-रमेश उर्फ बिल्लर लोधी पिता गंगाराम लोधी उम्र 40 वर्ष, 7-रामखिलावन पिता रेवाप्रसाद लोधी उम्र 62 वर्ष, 8-कालू राम लोधी पिता शिवचरण लोधी उम्र 39 वर्ष, 9-संतराम लोधी पिता हुकुम लोधी उम्र 25 वर्ष, 10-मनोज लोधी पिता घसीटा लोधी उम्र 20 वर्ष, 11-राजेश पिता रामसनेही लोधी उम्र 39 वर्ष, 12-रामभरोस पिता राम खिलावन लोधी उम्र 35 वर्ष, 13-भारत यादव पिता भूल्ली यादव उम्र 60 वर्ष, 14-धर्मेन्द्र लोधी पिता वृदावन लोधी उम्र 22 वर्ष सभी निवासी गौरहा को अभिरक्षा में लेते हुये  आरोपियेां की निशादेही पर 1 कुल्हाडी एवं 3 लाठी जप्त करते हुये आरोपियेां को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया है ।

See also  न्यु लाईफ मल्टीस्पेस्लिेटी अस्पताल अग्नि हादसे में दर्ज गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में फरार 10 हजार रूपये का उद्घोषित ईनामी आरोपी डॉ. संजय पटेल डुमना एयर पोर्ट से पुलिस गिरफ्त में


 *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सिहोरा श्री गिरीश धुर्वे, उप निरीक्षक सैय्यद इकबाल ,   पुष्कर मिश्रा,  एन एल रजक, अमजद खान, रविन कन्नौज , सहायक उप निरीक्षक रंजीत सिह, लाल सिह , आरक्षक राजेश पटेल.  हेमंत शर्मा,  राजीव , मिथलेश राजहंस,  अमित सिंह,   शुभम मिश्रा,   प्रदीप पटेल, राधेश्याम छारी. विक्रम बर्मन , रोहित जैन,   संजीत मेश्राम,  ओम प्रकाश दुबे ,  संत कुमार ,   परमजीत यादव, चालक  शैलेन्द्र तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights