Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

आईआईटी जैसे संस्थानों में पहुंचे एक्सीलेंस के 75 छात्रों ने 5-5 स्टूडेंट को गोद लिया, बोले- इन्हें डॉक्टर-इंजीनियर बनाने का जिम्मा हमारा

37आईआईटी जैसे संस्थानों में पहुंचे एक्सीलेंस के 75 छात्रों ने 5-5 स्टूडेंट को गोद लिया, बोले- इन्हें डॉक्टर-इंजीनियर बनाने का जिम्मा हमारा  हम गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। माता-पिता ने जीवनभर संघर्ष करके हमें बमुश्किल पढ़ाया। मेहनत से पढ़ाई की तो सुपर हंड्रेड स्कीम में सलेक्शन हुआ। एक्सीलेंस स्कूल में एडमिशन मिला। नीट और जेईईई क्लियर की। अच्छी रैंक हासिल करने पर हमें एम्स, आईआईटी बीएचयू जैसे संस्थानों में दाखिला मिला है।  अब हम स्कूल के 5-5 स्टूडेंट्स को गोद लेकर उन्हें देश के ऐसे ही नामी संस्थानों में पढ़ाकर डॉक्टर और इंजीनियर बनाएंगे। यह संकल्प शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल से पढ़े उन 75 स्टूडेंट्स ने लिया जो पिछले 2 साल में नीट और जेईईई में बेहतरीन रैंक हासिल कर देश के बड़े संस्थानों में पढ़ रहे हैं।  दरअसल सोमवार को एक्सीलेंस स्कूल में ओरियंटेशन प्रोग्राम था। इसमें एम्स देवगढ़, एम्स भोपाल, आईआईटी बनारस, आईआईटी बड़ौदरा, आईआईआईटी नागपुर, मैनिट भोपाल, मेडिकल कॉलेज खंडवा समेत देशभर के नामी कॉलेजों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स शामिल हुए।  इन स्टूडेंट्स ने अपनी-अपनी कहानी एक कागज पर लिखी और इसे इंस्पिरेशनल जर्नी नाम देकर बोर्ड पर चस्पा किया। इसके अलावा आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा, अपर संचालक डीएस कुशवाह, आरएस तोमर, जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना प्रिंसिपल सुधाकर पाराशर की मौजूदगी में अपनी जिंदगी के संघर्ष और सफलता के बारे में कई बातें स्कूल के स्टूडेंट्स से शेयर की।  सोशल मीडिया पर देंगे  नोट्स-इन सभी 75 स्टूडेंट्स ने बताया कि हम सभी एक्सीलेंस में पढ़ रह 5-5 स्टूडेंट्स को सोशल मीडिया के जरिए नोट्स उपलब्ध कराएंगे और ऑनलाइन क्लास लेंगे। इस तरह 375 स्टूडेंट्स की पढ़ाई हो सकेगी।  ये स्टूडेंट्स रहे शामिल...  राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी मिलने पहुंचे...ओरियंटेशन प्रोग्राम में पीयूष चौहान, अपूर्व बारंगे, धीरज पाटीदार, गौरव अहिरवार, स्वाति गाठिया, अनामिका साध, विकास जाट, राहुल साहू, त्रिलोक सिंह ठाकुर , तनुश्री धोटे, ललित शर्मा, भावना देशमुख, सोमेश शर्मा, अंशुल अहिरवार, प्रदीप कुमार साकेत, प्रिंस नामदेव, अभिषेक , राखी मशरू, विक्की कुमार आदि स्टूडेंट्स शामिल हुए। ये सभी सोमवार को गवर्नर हाउस और सीएम हाउस भी पहुंचे। वहां इन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भेंट की।

आईआईटी जैसे संस्थानों में पहुंचे एक्सीलेंस के 75 छात्रों ने 5-5 स्टूडेंट को गोद लिया, बोले- इन्हें डॉक्टर-इंजीनियर बनाने का जिम्मा हमारा

हम गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। माता-पिता ने जीवनभर संघर्ष करके हमें बमुश्किल पढ़ाया। मेहनत से पढ़ाई की तो सुपर हंड्रेड स्कीम में सलेक्शन हुआ। एक्सीलेंस स्कूल में एडमिशन मिला। नीट और जेईईई क्लियर की। अच्छी रैंक हासिल करने पर हमें एम्स, आईआईटी बीएचयू जैसे संस्थानों में दाखिला मिला है।

अब हम स्कूल के 5-5 स्टूडेंट्स को गोद लेकर उन्हें देश के ऐसे ही नामी संस्थानों में पढ़ाकर डॉक्टर और इंजीनियर बनाएंगे। यह संकल्प शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल से पढ़े उन 75 स्टूडेंट्स ने लिया जो पिछले 2 साल में नीट और जेईईई में बेहतरीन रैंक हासिल कर देश के बड़े संस्थानों में पढ़ रहे हैं।

See also  भोपाल में बल्क कनेक्शन पर फिर सामने आई नाराजगी पार्षदों से बोलीं विधायक गौर- परिषद की मीटिंग में उठाएं मुद्दा

दरअसल सोमवार को एक्सीलेंस स्कूल में ओरियंटेशन प्रोग्राम था। इसमें एम्स देवगढ़, एम्स भोपाल, आईआईटी बनारस, आईआईटी बड़ौदरा, आईआईआईटी नागपुर, मैनिट भोपाल, मेडिकल कॉलेज खंडवा समेत देशभर के नामी कॉलेजों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स शामिल हुए।

इन स्टूडेंट्स ने अपनी-अपनी कहानी एक कागज पर लिखी और इसे इंस्पिरेशनल जर्नी नाम देकर बोर्ड पर चस्पा किया। इसके अलावा आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा, अपर संचालक डीएस कुशवाह, आरएस तोमर, जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना प्रिंसिपल सुधाकर पाराशर की मौजूदगी में अपनी जिंदगी के संघर्ष और सफलता के बारे में कई बातें स्कूल के स्टूडेंट्स से शेयर की।

Must watch 👉पीएम आवास की किश्त देने में जबलपुर अव्वल:बीएलसी घटक के हितग्राहियों को नगर निगम ने अभी तक दिए 80.55 करोड़ रूपए

See also  जेपी नड्डा के बाद किसे मिलेगी BJP की बागडोर ?

सोशल मीडिया पर देंगे

नोट्स-इन सभी 75 स्टूडेंट्स ने बताया कि हम सभी एक्सीलेंस में पढ़ रह 5-5 स्टूडेंट्स को सोशल मीडिया के जरिए नोट्स उपलब्ध कराएंगे और ऑनलाइन क्लास लेंगे। इस तरह 375 स्टूडेंट्स की पढ़ाई हो सकेगी।

ये स्टूडेंट्स रहे शामिल…

राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी मिलने पहुंचे…ओरियंटेशन प्रोग्राम में पीयूष चौहान, अपूर्व बारंगे, धीरज पाटीदार, गौरव अहिरवार, स्वाति गाठिया, अनामिका साध, विकास जाट, राहुल साहू, त्रिलोक सिंह ठाकुर , तनुश्री धोटे, ललित शर्मा, भावना देशमुख, सोमेश शर्मा, अंशुल अहिरवार, प्रदीप कुमार साकेत, प्रिंस नामदेव, अभिषेक , राखी मशरू, विक्की कुमार आदि स्टूडेंट्स शामिल हुए। ये सभी सोमवार को गवर्नर हाउस और सीएम हाउस भी पहुंचे। वहां इन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भेंट की।

See also  दिवाली से पहले फिर एक्टिव हुई 'पर्दा गैंग', अलर्ट रहें:325 बसें दौड़ रही भोपाल में, जेबकट-चाकूबाजी की घटनाएं भी बढ़ी
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights