नहाते समय नर्मदा नदी के पानी में बहे आई.टी.बी.पी. के जवान का शव लगभग 5 किलोमीटर दूर दौरान तलाश के नर्मदा नदी के पानी में बहता मिला
By manu Mishra, 7June,2022
Jabalpur MP। आई.टी.बी.पी. का जवान विकास गुर्जर पिता श्री अमरपाल सिंह गुर्जर उम्र 30 वर्ष निवासी 29 बटालियन आइटीबीपी जमतरा कैंप जबलपुर दिनांक 5-6-2022 को अपने साथी जवानों के साथ आउट पास पर दोपहर 2 बजे कैंप से जमतरा नर्मदा नदी किनारे घूमने गए थे, दिनॉक 5-6-2022 को जवान विकास गुर्जर नर्मदा नदी में नहाने के दौरान बह गया था, साथी जवानों के द्वारा नहीं बताया गया था ।
चौकी गौर में दिनांक 6-6-2022 को शाम आइटीबीपी के अधिकारी द्वारा सूचना देने पर चौकी गौर में गुम इंसान क्रमांक 58/ 2022 कायम कर जांच में लिया गया है।
घटना की जानकारी लगते ही *पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से. )* द्वारा नर्मदा नदी में नहाते समय बहे आइटीबीपी के जवान की गंभीरता पूर्वक तलाश कराए जाने हेतु आदेशित किए जाने पर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा थाना प्रभारी ग्वारीघाट, तिलवारा, भेड़ाघाट, शहपुरा, बेलखेड़ा को बहे आइटीबीपी के जवान की फोटो भेजी गई एवं नर्मदा नदी के किनारे तलाश करवाने तथा होमगार्ड की रेस्क्यू टीम भिजवाने हेतु होमगार्ड सेनानी को बताया गया।
आज दिनॉक 7-6-2022 की सुबह लगभग 9 बजे दौरान तलाश के लगभग 5 किलोमीटर दूर थाना ग्वारीघाट पुलिस को तिलवारा पुल के पास नर्मदा नदी के पानी में आइटीबीपी के जवान का शव बहता हुआ मिला। शव को पानी से निकलवाते हुए मर्ग कायम कर घटित हुई घटना की जांच की जा रही है।
Must read,👉क्या आपकी हथेली मे हैं ये चिन्ह जानिए इनके प्रभाव
,,mustread👉शासकीय खाद्यान की गेंहू की 120 बोरियों को वैधानिक अनुमति के बिना मकान पर भण्डारण करना
क्लिक कीजिए 👇 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});







Users Today : 1
Users This Month : 254
Total Users : 234179
Views Today : 1
Views This Month : 470
Total views : 55871



