Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलेगा अभियान:कलेक्टर ने कहा- किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाशत नहीं

प्रभारी कलेक्टर शिशिर गेमावत ने अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सभी बीएमओ और महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयुष्मान कार्ड बनाने व्यापक अभियान चलाएं। यह गरीब हितैषी शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके तहत 5 लाख रुपए तक के निःशुल्क इलाज का प्रावधान है।

प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि जनपद पंचायत स्तर पर महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्ययोजना आधारित रुपरेखा बनाकर क्रियांन्वयन किया जाए। इसके अलावा सभी जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया है कि वे विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रुम बनाए और समय-समय पर जिला स्तरीय कंट्रोल रुम को अपडेट करें।

See also  कटनी में पुलिस चौकी के सामने गुंडागर्दी:टॉयलेट करने से रोकने पर चार युवकों ने नगर सैनिक को पीटा

जनपद स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जाएं और शिविर में बनाए गए कार्डों की संख्यात्मक जानकारी एकत्रित कर जिला स्तरीय कंट्रोल रुम को भेजें। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पात्र हितग्राहियों की सूची संबंधित ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सहायक से प्राप्त कर उन्हें दस्तावेजों सहित कम्युनिटी हेल्थ आफिसर, सचिव रोजगार सहायक और सीएससी केंद्र में मोबलाइजेशन का कार्य करेंगे।

प्रभारी कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सीएससी केंद्रों का सहयोग नहीं करने पर जिला समन्वयक सुनील सिंह के मोबाइल नंबर 8109372109 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी है कि इस कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुष्मान कार्ड बनाने संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए ई-गवर्नेंस के जिला प्रबंधक सौरभ नामदेव से संपर्क किया जा सकता है।

मनु मिश्रा 2
See also  तालाब में डूबने से युवक की मौत:माधवनगर थाना क्षेत्र के झिंझरी के पास हुआ हादसा, पुलिस ने दर्ज किया मामला; जांच शुरु
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights