
बिग बाॅस में शामिल हुई कटनी की बेटी:कटनी ऑर्टस एंड कॉमर्स काॅलेज में किया प्रमोशन कार्यक्रम का आयोजन, सबसे कम उम्र की प्रतिभागी हैं सुम्बुल
बिग बाॅस शो में सबसे कम उम्र की प्रतिभागी सुम्बुल तौकीर के सपोर्ट में गुरुवार को प्रमोशन कार्यक्रम का आयोजन कटनी आर्टस एंड कामर्स (चड्डा काॅलेज) में हुआ। उनके सपोर्ट में उनकी बहन सानिया और उनके पिता तौकीर खान काॅलेज में छात्र-छात्राओं के बीच में पहुंचे थे। इस दौरान राॅक बैंड ने फिल्मी गानों की प्रस्तुति भी दी।
कार्यक्रम के आयोजक मौसूफ बिट्टू ने कटनी वासियों से बिग बॉस शो को अधिक से अधिक देखने और अधिक से अधिक वोट शेयर करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि इतने कम उम्र की कोई प्रतिभागी शामिल हुई है। उन्होंने कहा कि यह कटनी के लिए गर्व की बात है।
तौकीर खान मूल रुप से कटनी के निवासी हैं। उनकी बेटी सुम्बुल कई टीवी सीरियल में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। अब सुम्बुल बिग बॉस शो में सबसे कम उम्र की प्रतिभागी बनी हैं। सुम्बुल को बिग बॉस शो में जीत दर्ज करने के लिए प्रमोशन का आयोजन किया गया। सुम्बुल खान की बहन सानिया खान ने काॅलेज में छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। सानिया ने छात्रों से बिग बाॅस देखने और अधिक से अधिक वोट देने के लिए कहा है।





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



