Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

विजर्सन स्थल पर करें लाइट की व्यवस्था महापौर नगर निगम अध्यक्ष सहित मेयर इन काउंसिल के सदस्यों ने किया निरीक्षण

जवारा और प्रतिमा विसर्जन पर्व पर शहर के चिह्नित घाटों का निरीक्षण महापौर प्रीति सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक और मेयर इन काउंसिल के सदस्यों ने किया। निरीक्षण के दौरान पीर बाबा विसर्जन कुंड, गाटर घाट में दोनों कुंड, मसुरहा घाट, मोहन घाट सहित माई नदी घाट विसर्जन के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया गया।

महापौर ने विजर्सन के लिए बनाए गए कुंडों की लंबाई, चौड़ाई और गहराई की जानकारी ली। उन्होंने कुंड के चारों ओर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही कुंड के चारों ओर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए भी कहा।

See also  पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित होगा केंद्र, लोक सेवा में अधिसूचित 47 विभागों की 600 सेवाओं का मिलेगा लाभ

निरीक्षण के दौरान महापौर और नगर निगम अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते जुलूस मार्ग और सभी विसर्जन कुंडों के आसपास पर्याप्त सफाई कराकर चूने की लाइनिंग कराने, कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने के लिए कहा। साथ ही अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल व्यवस्था कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे विसर्जन कुंडों में पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम करने के साथ प्रतिमा के विसर्जन के लिए जेसीबी मशीन और हाईड्रा वाहन सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

यह लोग रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री शैलेष जायसवाल, सहायक यंत्री सुनील सिंह, अनिल जायसवाल, जायेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, रवि हनोते, विक्रांत ब्राम्हण, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, तेजभान सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मनु मिश्रा 2
See also  सुरक्षा मानकों और फायर सेफ्टी की व्यवस्था देखने पहुंचे राजस्व और पुलिस अधिकारी
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights