Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कलेक्टर का औचक निरीक्षण:कहा- उर्वरक वितरण व्यवस्था के कारण किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए

कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने बहोरीबंद विकासखंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित बहोरीबंद के खाद बिक्री केंद्र पहुंचे। कलेक्टर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरक दिया जाना चाहिए। कलेक्टर ने वितरण केंद्र के पास टेंट, किसानों के लिए बैठक व्यवस्था और पेयजल के पर्याप्त इंतजाम कराने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि कि पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध होने के बाद भी वितरण व्यवस्था में किसी भी कमी के कारण किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने खाद खरीदने पहुंचे किसानों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होने किसानों को आश्वस्त किया कि सभी को पर्याप्त मात्रा में जितनी जरूरत होगी, उतनी खाद दी जाएगी। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान विधायक प्रणय पांडेय भी खाद भंडारण केंद्र और खाद बिक्री केंद्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। विधायक ने एक और काउन्टर बनाने की बात कही। उन्होंने किसानों की समस्या को दूर करने के लिए विक्रय केंद्र में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की बात कही। इस पर कलेक्टर ने तत्काल किसानों के हित में निर्णय लेते हुए मौके पर मौजूद एसडीएम को खाद बिक्री केंद्र में राजस्व विभाग का अमला तैनात करने के लिए कहा।

See also  कटनी में लावारिस मिली नवजात:जिला अस्पताल के रैक पर रखकर चली गई मां, रंगाई कर रहे मजदूरों ने देखा

निरीक्षण के दौरान बहोरीबंद एसडीएम संघमित्रा गौतम, उप संचालक कृषि एके राठौर, सहायक आयुक्त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील, जनपद पंचायत बहोरीबंद के सीईओ ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्रा, तहसीलदार पूर्वी तिवारी, डीएमओ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के पहले कलेक्टर ने भगवान शंकर के रुपनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights