Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित होगा केंद्र, लोक सेवा में अधिसूचित 47 विभागों की 600 सेवाओं का मिलेगा लाभ

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उमरियापान में जिले का पहला उप लोक सेवा केंद्र शुरू किया गया है। पहले दिन इस केंद्र में हितग्राही मनीष चैरसिया का जाति प्रमाण पत्र बनाया गया है। जिसे ढ़ीमरखेड़ा जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे ने मनीष को दिया।

जिला लोक सेवा प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर नागरिकों को उनके ओर से सेवाएं मुहैया कराने उप लोक सेवा केंद्र शुरू किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में 17 और उप लोक सेवा केंद्र जल्द खोले जाएंगे। लोक सेवा में 47 विभाग की 600 सेवाएं अधिसूचित हैं।

See also  सरपंच-सचिव के खिलाफ होगी एफआईआर:निर्माण कार्य में 5 लाख 70 हजार रुपए की अनियमितता, जिला पंचायत सीईओ ने किया सचिव को निलंबित

समाधान एक दिन में 9 विभाग की 42 सेवाएं एक दिवस में और 28 विभाग की 351 सेवाएं ऑनलाइन उप लोक सेवा केंद्र से दी जाएंगी। लोक सेवा केंद्र के शुभारंभ अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पारस पटेल, जनपद पंचायत सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, तहसीलदार ढ़ीमरखेड़ा प्रियंका नेताम, नायब तहसीलदार संदीप सिंह, सरपंच अटल व्यौहार, उपसरपंच जागेश्वर सोनी और केन्द्र संचालक कपिल द्विवेदी, महेन्द्र पटेल, वीरेन्द्र कुमार और रंजीत पटेल मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights