Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सरपंच-सचिव के खिलाफ होगी एफआईआर:निर्माण कार्य में 5 लाख 70 हजार रुपए की अनियमितता, जिला पंचायत सीईओ ने किया सचिव को निलंबित

जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत खरखरी के तत्कालीन सरपंच भगवत यादव और सचिव बारेलाल चैधरी के खिलाफ की गई शिकायतों की जांच में अनियमितता करने का खुलासा हुआ है। जिसके बाद जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत खरखरी के सचिव को निलंबित कर दिया है। साथ ही सरपंच और सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार जांच में सरपंच और सचिव द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों में 5 लाख 70 हजार 610 रुपए अनिमितता मिली है। जिसके बाद जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे ने तत्कालीन सरपंच और सचिव को आरोपों के संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त अवसर दिए गए।

See also  आवास की किस्त रोकने पर होगी कार्रवाई:कटनी जिला पंचायत सीईओ ने लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले सचिवों पर जताई नाराजगी

बावजूद इसके न तो कार्य कराया गया और न ही राशि जमा की गई। साथ ही गलत जानकारी प्रस्तुत की गई। संबंधित सरपंच और सचिव द्वारा अनधिकृत रूप से राशि निकालने और निर्माण कार्य नहीं कराए जाने पर शासन को आर्थिक क्षति हुई। वहीं हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला।

खरखरी पंचायत के तत्कालीन सचिव खरखरी बारेलाल चैधरी की लापरवाही और शासकीय धन के गबन के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। तत्कालीन सरपंच भगवत यादव और सचिव बारेलाल चैधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी जनपद पंचायत सीईओ को दिए गए हैं।

मनु मिश्रा 2
See also  कटनी में फिर हुई झमाझम बारिश सुबह से आसमान में छाए हैं बादल
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights