Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

आवास की किस्त रोकने पर होगी कार्रवाई:कटनी जिला पंचायत सीईओ ने लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले सचिवों पर जताई नाराजगी

कटनी जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत ने जनपद स्तर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा की। लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं करने वाले सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों पर नाराजगी जताई। न्यूनतम प्रगति वाली पंचायतों के सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के लक्ष्य के अनुसार प्रगति लाने की हिदायत दी।

जिला पंचायत सीईओ ने अमृत सरोवर, पुष्कर धरोहर के तहत बनाए गए निर्माणाधीन तालाबों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुसार पिचिंग और वेस्ट वियर का कार्य कराते हुए केचमेंट एरिया को विकसित करें, ताकि पर्याप्त जलभराव हो सके। अधूरे तालाबों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को दिए।

See also  सुरक्षा मानकों और फायर सेफ्टी की व्यवस्था देखने पहुंचे राजस्व और पुलिस अधिकारी

सभी के अयुष्मान कार्ड बनाएं

सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत न्यूनतम प्रगति वाली ग्राम पंचायत की जानकारी ली और हितग्राहियों को प्राप्त होने वाली किस्तों को प्रगति के आधार पर जारी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को किस्त की राशि प्रगति के अनुरूप प्राप्त नहीं होने की शिकायत सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायतों में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शत प्रतिशत बनाया जाने के निर्देश भी उन्होंने दिए। समीक्षा के दौरान परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी उदयराज सिंह, जनपद सीईओ आरएन सिंह और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

मनु मिश्रा 2
See also  दो युवकों पर बीयर की बोतल से हमला:मानसिक विक्षिप्त युवक ने बोतल फोड़कर किया गला काटने का प्रयास, राहगीरों ने बचाकर जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights