Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कटनी आएंगे प्रदेश के वित्तमंत्री:प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रदेश वित्त, वाणिज्य कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा बतौर मुख्य अतिथि जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम 7 नवंबर की सोमवार शाम साढ़े 5 बजे बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय राघवगढ़ विधायक संजय पाठक करेंगे। कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे, बड़वारा विधायक बसंत प्रताप सिंह, महापौर प्रीति संजीव सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा और नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर से 6 नवंबर तक विभागों द्वारा आयोजित की गई। प्रतियोगता और कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम हॉल में लाइटिंग, साउंड अन्य व्यवस्थाओं की व्यवस्था करने के लिए कहा। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पहले से वहां की जांच की जाए। पुरस्कार के लिए शील्ड की व्यवस्था की जिम्मेदारी डीपीसी, शिक्षा, जल संरक्षण व पीएचई विभाग को सौंपी गई है।

मनु मिश्रा 2
See also  करोड़ों की सरकारी जमीन पर विवाद:अतिक्रमण की सूचना पर पहुंचे टीआई और तहसीलदार, गाय की मौत के बाद शव को गड्ढे में रखकर बना दिया चबूतरा, सीमेंट-फावड़ा जब्त
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights