Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कटनी जिले में खुलेआम छलका रहे जाम कोई ग्राउंड के पास तो कोई स्कूल परिसर में पी रहा था शराब एक दिन में 174 लोगों पर FIR

कटनी जिले में लोग खुलेआम शराब पीते हैं। शाम होते ही सार्वजनिक स्थान ओपन बार में बदल जाते हैं। लोग सरकारी स्कूल, चारपहिया वाहनों और पुराने सरकारी भवनों में जाम छलकाते हैं। शनिवार रात में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 174 लोगों को पकड़ा। उन पर आबकारी एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। इनसे करीब एक लाख रुपए से अधिक की शराब जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान कोई ग्रांउड के पास तो कोई स्कूल परिसर के अंदर शराब पीते मिला है।

Must read 👉मान्नीय मुख्यमंत्री निर्देशों के परिपालन में जबलपुर पुलिस की नशे के कारोबारियों पर दबिश, अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब आदि के कारोबार में लिप्त 47 आरोपी गिरफ्तार

See also  आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलेगा अभियान:कलेक्टर ने कहा- किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाशत नहीं

पुलिस ने शहर के सार्वजनिक स्थान बरही नाका के पास से मुबीन खान, फारेस्टर प्लेग्राउंड के पास से सौरभ कोल, रेलवे स्टेशन के पास आटो स्टैंड से महेन्द्र चौबे, रेलवे काॅलोनी रोड से अनिल अहिरवार, सरस्वती स्कूल के पास कमल माली, फारेस्टर ग्राउंड के पास से दीपक आरख, रेलवे स्टेशन के पास से श्ंकर निषाद, साधूराम स्कूल परिसर के पास से मोहम्मद शहीद, साधूराम स्कूल के अंदर से तरुण रजक, खिरहनी फाटक ओवर ब्रिज के नीचे से शरद बर्मन, खिरहनी फाटक हनुमान मंदिर के पास से राकेश निषाद, खिरहनी फाटक स्कूल के पीछे से राहुल दाहिया, जगन्नाथ मंदिर के सामने चांडक चैक से रोहित कुशवाहा, गणेश चौक सिविल लाइन से शिव सेन, आजाद चौक ओवर ब्रिज के नीचे राहुल रजक, मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास से राजीव गुप्ता को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया है।

See also  पुलिस का यात्री सुरक्षा अभियान:वाहनों की जांच में बिना परमिट की बस जब्त, स्कूल बसों के निर्धारित मानकों की भी हुई जांच

Must read 👉थाना गढा अंतर्गत हुई अंधी हत्या का 36 घंटे के अंदर खुलासा, तीनों आरोपी के अंदर गिरफ्तार*

इसके अलावा जिले के अधिकांश थाना क्षेत्रों में इसी तरह के कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज किए गए हैं। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने दबिश देते हुए शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights