Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

नवागत कलेक्टर अवि प्रसाद ने संभाला पदभार:कहा- शासन की योजनाओं को लागू कराना पहली प्राथमिकता, सभी वर्गों से करेंगे संपर्क

कटनी के नवागत कलेक्टर आईएएस अवि प्रसाद ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता ये है कि समाज के सभी वर्गों को सुनना। जो शासन की ओर से नीयत की गई प्राथमिकताएं हैं, उनको सुचारु रूप से लागू करना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं पर समाज के सभी वर्गों से संपर्क किया जा रहा है। जैसा उनसे सुझाव आएगा, उसके अनुसार उसे सुलझाने के प्रयास किए जाएंगे।

पदभार संभालने के बाद कलेक्टर ने निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने जिले की बुनियादी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। शहर की यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य समस्याओं पर उन्होंने चर्चा की। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

See also  प्रदेश में टॉप-5 में शामिल कटनी जिला:राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार की ऑनलाइन प्रविष्टियों का लक्ष्य पूरा

यूपी के निवासी है आईएएस अवि प्रसाद

दरअसल, कटनी के नए कलेक्टर अवि प्रसाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी हैं। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर के निवासी हैं। उन्होंने हाई स्कूल और इंटर तक की शिक्षा सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज से ली थी। साल 2003 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से स्नातक और नेशनल लॉ विश्वविद्यालय जोतपुर से एमबीए किया है।

दोनों में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया था। उच्च शिक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कंप्टीशन की तैयारी की। इसी बीच आरबीआई में मैनेजर पद के लिए उनका चयन हुआ था। संघ लोक सेवा चयन आयोग की सिविल सेवा मेंस परीक्षा 2012 में उन्होंने लिखित परीक्षा भी पास की थी। 2013 में घोषित नतीजे में वे बतौर आईपीएस भी चयनित हुए थे। उन्हें इस परीक्षा में 171वीं रैंक मिली थी। इसके बाद साल 2014 में वे यूपीएससी की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इस परीक्षा के नतीजे में उन्हें 13वीं रैंक मिली थी।

मनु मिश्रा 2
See also  मेयर ने किया मेला स्थल का निरीक्षण:दुकानों के ले-आउट, मंच, दर्शक दीर्घा के स्थल निर्धारित, कमिश्नर ने दिए पर्याप्त सफाई के निर्देश
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights