Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कटनी में लावारिस मिली नवजात:जिला अस्पताल के रैक पर रखकर चली गई मां, रंगाई कर रहे मजदूरों ने देखा

कटनी जिला अस्पताल के पीछे स्थित पोस्टमार्टम गृह के सामने अस्पताल की दीवार पर बने रैक में एक नवजात बच्ची मिली। बच्ची को अस्पताल की दीवार पर पुताई कर रहे दीपक बर्मन, दुर्गा प्रसाद बर्मन, पंचम बर्मन ने देखा। बच्ची मिलने की जानकारी अस्पताल के स्टाफ को दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्ची को सुरक्षित वहां से उतारा और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है। बच्ची फिलहाल स्वस्थ बताई जा रही है।

कोतवाली टीआई अजय सिंह ने बताया कि अस्पताल के पीछे दीवार पर बने रैक पर एक नवजात बच्ची के मिलने की सूचना मिली है, बच्ची को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच की जा रही है, पता लगाया जा रहा है कि बच्ची को दीवार पर किसने छोड़ा। कोतवाली टीआई का कहना है की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

See also  विजर्सन स्थल पर करें लाइट की व्यवस्था महापौर नगर निगम अध्यक्ष सहित मेयर इन काउंसिल के सदस्यों ने किया निरीक्षण
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights