Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सुरक्षा मानकों और फायर सेफ्टी की व्यवस्था देखने पहुंचे राजस्व और पुलिस अधिकारी

माधवनगर थाना क्षेत्र इमलिया रोड पर बनाई गई पटाखा दुकानों की जांच राजस्व और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम की ओर से की जा रही है। जांच के बाद संयुक्त जांच टीम अपना प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को देंगी। जिसके बाद पटाखा दुकानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एडीएम रोमानुसा टोप्पो ने बताया कि विस्फोटक नियंत्रण भोपाल से सुरक्षा के संबंध में निर्देश प्राप्त हुए है। जिसके बाद जिले में फायर सेफ्टी की जांच के लिए संयुक्त दल बनाया गया है। जिसमें एसडीएम कटनी, नगर निगम कमिश्नर, नगर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी शामिल है।

संयुक्त जांच टीम पटाखा दुकानों की जांच करेगी। संयुक्त टीम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने बताया कि जांच में नियम विरुद्ध दुकानों के संचालन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

See also  कटनी में लावारिस मिली नवजात:जिला अस्पताल के रैक पर रखकर चली गई मां, रंगाई कर रहे मजदूरों ने देखा

सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पटाखा की स्थाई दुकानों की जांच की गई है। मापदंडों के आधार पर दुकानों की जांच की गई है। जांच प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जा रहा है। सीएसपी ने कहा कि मापदंडों का पालन दुकान संचालकों से कराया जाएगा।

बता दें कि माधवनगर थाना क्षेत्र के इमलिया रोड पर पटाखा दुकानें बनाई गई है। पटाखा दुकान के पास ही एक पेट्रोल पंप भी संचालित है। साथ ही एक दुकान से दूसरी दुकान की दूरी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इन्हीं तमाम बिंदुओं की जांच जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई संयुक्त टीम ने की है।

मनु मिश्रा 2
See also  तालाब में डूबने से युवक की मौत:माधवनगर थाना क्षेत्र के झिंझरी के पास हुआ हादसा, पुलिस ने दर्ज किया मामला; जांच शुरु
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights