
EOW ने पूर्व बिशप की पत्नी को भी आरोपी बनाया:मिशनरी की जमीन बेचकर बेहिसाब संपत्ति कमाने वाला सिंह और उसका बेटा अभी जेल में
पूर्व बिशप पीसी सिंह के परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। PC सिंह और उसके बेटे पीयूष पाल के बाद अब जबलपुर EOW ने PC सिंह की पत्नी नोरा सिंह को भी आरोपी बनाया है। मिशनरी की जमीन बेचकर बेहिसाब संपत्ति कमाने वाला सिंह और उसका बेटा अभी जेल में हैं।
सिंह की पत्नी नोरा सिंह पर आरोप है कि उसने अपने पति के बिशप रहते हुए ईसाई मिशनरी के संस्थाओं में खूब हस्तक्षेप किया और मोटी रकम भी हासिल की। पीसी सिंह ने अपनी पत्नी नोरा सिंह को कई संस्थाओं में बकायदा डायरेक्टर भी नियुक्त किया था, जिसमें उसने बड़े पैमाने पर घोटाले भी किए। जबलपुर EOW की जांच में नोरा सिंह को इन फर्जीवाड़े और अनियमितताओं में शामिल पाया गया है, इसलिए षड्यंत्र में शामिल होने का उन्हें आरोपी बनाया गया है। बताया जाता है कि नोरा बीमार हैं, इसलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
PC सिंह की पत्नी ने तकरीबन 70 लाख रुपए से अधिक के घोटाले किए गए हैं। नोरा सिंह विकास आशा केंद्र और शिशु संगोपन ग्रह की पूर्व कालिक वेतन भोगी डायरेक्टर भी रही हैं। इसके अलावा नोरा सिंह को क्राइस्टचर्च सीनियर स्कूल फॉर बॉयज एंड गर्ल्स, आईसीएसी विंग, क्राइस्टचर्च गर्ल्स स्कूल हॉस्टल, स्कूल विथ नो इन्फ्रास्ट्रक्चर में मैनेजर भी बनाया गया था। इसके अलावा कटनी, दमोह और बिलासपुर में चल रहे स्कूल की मैनेजर भी नोरा सिंह को PC सिंह ने नियुक्त किया था।
रिसोर्ट में रजाई में मिली लड़की की लाश:जबलपुर में कलाई-गला कटा मिला, दो दिन से लड़के के साथ ठहरी थी





Users Today : 16
Users This Month : 206
Total Users : 237064
Views Today : 18
Views This Month : 320
Total views : 59798



