अवेैध शराब के कारोबार कें लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, फरार 1 आरोपी की तलाश, 300 पाव देशी शराब जप्त

थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमति भूमेश्वरी चौहान ने बताया कि आज दिनॉक 12-11-22 को दोपहर लगभग 2-45 बजे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सिंधू नेत्रालय के बाजू वाली गली में 2 व्यक्ति अधिक मात्रा में देशी शराब लिये बेचने की फिराक में खडे हैं, सूचना पर सिंधु नेत्रालय के पास दबिश दी जहॉ गली में एक मोटर सायकिल लिये 2 युवक खडे दिखे, पुलिस को आता देख एक युवक मोटर सायकिल लेकर भागने में सफल हो गया, दूसरे को घेराबंदी कर पकडा जिसने अपना नाम अजय झारिया उर्फ अज्जू उम्र 20 वर्ष निवासी दुर्गा नगर भटोली बताते हुये भागने वाले साथी का नाम शिवम उर्फ शुभम बताया। मौके से 2 बोरी मे रखी 300 पाव देशी शराब जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी शिवम उर्फ शुभम की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में सहायक उप निरीक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक राजेन्द्र धुर्वे, मुकेश कुमारी की सराहनीय भूमिका रही।





Users Today : 75
Users This Month : 434
Total Users : 237292
Views Today : 96
Views This Month : 601
Total views : 60079



