गोहलपुर अंतर्गत मछली मार्केट तथा कटंगी अंतर्गत रंगरेज मोहल्ला में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों जलते हुये पटाखे फेंकने एवं पथराव करने वाले 20 गिरफ्तार, अन्य की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु दी जा रही दबिश
श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज
1- थाना गोहलपुर में दिनांक 19-10-21 की रात मे उप निरीक्षक हेमंत शर्मा उम्र 24 वर्ष पुलिस लाईन आरमोरर शाखा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 19-10-21 की एसटीएफ बल, पुलिस लाईन जबलपुर से डियूटी हेतु भेजे गये पुलिस बल के साथ ईद मिलादउन्नवी पर्व पर कानून व्यवस्था डियूटी में आया था जहॉ गोहलपुर , कोतवाली थाने का बल भी मौजूद था डियूटी के दौरान मछली माकेर्ट चौराहे पर कानून व्यवस्था डियूटी कर शासकीय कर्तव्य का निर्वहन कर रहा था दोपहर 3-15 बजे ईद मिलादउन्नवी पर्व का विशाल जुलूस मछली मार्केट चौराहे पर आया, जुलूस में शामिल भीड़ ने धार्मिक रूप से उन्मादित होकर चिल्लाकर पुलिस प्रशासन एवं सरकार के विरूद्ध आपत्तिजनक नारेबाजी करतेे हुये बोले रहे थे कि जो हम से टकरायेगा चूर चूर हो जायेगा, जुलूस मे शामिल असामजिक तत्व बल पूर्वक पुलिस बेैरेकेटिंग तोड़कर मछली मार्केट से मिलौनीगंज की ओर संवेदनशील क्षेत्र मे प्रवेश कर गये, जिन्हें उसने एवं डियूटी पर लगे अन्य अधिकारियों एव कर्मचारियों के द्वारा लगातार अपील कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के आदेशानुसार कोरोना गाईड लाईन का पालन करने हेतु बोला गया और एनाउसमेंट भी किया जाता रहा तभी अचानक जुलूस की भीड़ ने अत्यंत आक्रोशित होकर पुलिस स्टाफ को जान से मारने की नियत से बम जलाकर उस पर तथा पुलिस स्टाफ के ऊपर फैंकने लगे जिससे एक बम उसकेे सिर पर फट गया जिससे उसे चोट लगकर खून निकला, जुलूस की भीड़ केा पुलिस स्टाफ के ऊपर बम फैंकने से मना करने का लगातार एनाउसमेंट किया जाता रहा पर जुलूस में शामिल लोगों के द्वारा पुलिस स्टाफ के ऊपर लगातार बम फैंक रहे थे जुलूस की भीड़ ने पत्थर बाजी भी करना शुरू कर दिया और पत्थर मारकर उसके साथ डियूटी कर रहे अन्य कर्मचारियों को चोटें पहुचाई, पत्थर लगने से आरक्षक हरबल अहिरवार, प्रधान आरक्षक श्यामलाल, आरक्षक सत्यपाल मेेहरा, अरविन्द कुमार, थाना कोतवाली के आरक्षक पंकज सनोडिया, एवं अन्य पुलिस स्टाफ को चोटें आयीं है ।जुलूस में हजारों लोग शामिल थे जिनमें से मोहम्मद जुनेैद , जैकी निवासी अनवरगंज हनुमानताल, जीशान पान वाला , फरहान खान, अमान खान, जिया खान, तनवीर अंसारी, रियाज जनरल स्टोर, अजहर मंसूरी, सगीर अरशद , अहद, असफाक असर्फी, वाजिद रजा , हसीब, रफीक , गुलाम रसूल, समीर मोटा, निवासी मंसूराबाद, मोनू पाया निवासी मंसूराबाद, एवं अन्य 50-60 उपद्रवी ने मिलकर मछली मार्केट चौराहे पर लगातार घूमकर पुलिस प्रशासन के विरूद्ध आपत्तिजनक नारेबाजी करते हुये गाली गलौज कर रहे थे । मोहम्मद जुनैन, जैकी फिर से बम जलाकर पुलिस स्टाफ पर फैंककर भागने लगे तो हमारे स्टाफ ने उसे दोड़कर पकड़ने का प्रयास किया जिससे नीचे पत्थरों पर स्वतः जोर से गिरने के कारण मोहम्मद जुनैद को चोटें आयीं हैं जिसे पुलिस स्टाफ ने पकड़ लिया
मौके पर मोहम्मद जुनैद को पकडकर पूछताछ करने पर अपने साथियों के नाम जैकी निवासी अनवरगंज , जीशान पान वाला, फरहान खान, अमान खान, जिया खान, तनवीर अंसारी, रियाज जनरल स्टोर, अजहर मंसूरी , सगीर जनरल स्टोर, बाबी साउण्ड वाला, शेख रज्जाक , जीशान ओबेसी, सैय्यद सोहेल अली, समीर , जिन्ना उर्फ अरशद, अहद, असफाक असर्फी, वाजिद रजा, हसीब ,रफीक , गुलाम रसूर, समीर मोटा, निवासी मंसूराबाद, मोनू पाया निवासी मंसूराबाद एव अन्य 50-60 उपद्रवी साथियों के साथ मिलकर घटना करना बताया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमंाक 912/21 धारा 307, 353, 332, 186, 152, 147, 148, 149, 188, 294, 427, 506 भादवि एवं 7, 9 विस्फोटक अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया।
*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.) के नेतृत्व में गठित टीम के नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, थाना प्रभारी गोहलपुर, हनुमानताल, कोतवाली, कैंट, खमरिया के द्वारा पतासाजी कर घेराबंदी करते हुये दबिश देकर दिनॉक 20-10-21 को 6 आरोपी मोह. जुनैद उम्र 22 वर्ष निवासी अनवरगंज , समीर उम्र 21 वर्ष निवासी मंसूराबाद, सुहेल मंसूरी उम्र 20 वर्ष निवासी पुराना पुल मस्जिद के पास, तौहीद अंसारी उम्र 31 वर्ष निवासी मछली मार्केट, मोह. शकील उम्र 38 वर्ष निवासी मछली मार्केट, तनवीर उम्र 32 वर्ष निवासी मोतीनाला नया पुल की प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी की जाकर आज दिनॉक 21-10-21 को मोह. हसीब उम्र 22 वर्ष निवासी आनंद नगर, अमजद उम्र 22 वर्ष निवासी रद्दी चौकी, फारूख उम्र 35 वर्ष निवासी गाजी नगर, जावेद उम्र 30 वर्ष निवासी घेाडानक्कास, समीर उम्र 19 वर्ष निवासी टेढी नीम, शहबाज उम्र 25 वर्ष निवासी चार खम्बा को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया है। वीडियो फुटेज संकलित कर अन्य आरोपियों की पहचान कर गठित टीम के द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
*2* – थाना कटंगी में दिनंाक 20-10-21 को राजस्व निरीक्षक ने लिखित शिकायत की कि दिनांक 19-10-21 को नायब तहसीलदार के साथ ईद मिलादुन्नवी डियूटी में था शाम 4 बजे रंगरेज मोहल्ला तालाब के किनारे जहां पर डियूटी में एसडीओपी पाटन, थाना प्रभारी कटंगी पुलिस बल के साथ मौजूद थे उसी समय मुस्सु उर्फ मोहसिन खान निवासी रंगरेज मोहल्ला, जावेद निवासी मदार चौक , सादब निवासी पंचमुपरा, समीर खान, लाल दाढ़ी वाला, बल्लू मंसूरी अन्य व्यक्तियों के साथ बलवात्मक रूप से एकत्रित होकर गाली गलौज कर यह चिल्लाते हुये कि मारो-मारो हमें जुलूस नहीं निकालने दे रहे हैं आये और यातायात व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था हेतु लगाये गये स्टापर को बल पूर्वक तोड़ते हुये लगाये गये पुलिस बल के साथ धक्का मुक्की करते हुये शासकीय कार्य मे रूकावट पैदा किये और लगाये गये पुलिस बल एवं राजस्व अधिकारियों के ऊपर पथराव किये तथा लाल दाढ़ी वाले बल्लू मंसूरी ने एक बड़ा पत्थर उठाकर मारा जिससे नायब तहसीलदार के माथे पर चोट आ गयी, उपरोक्त व्यक्तियों ने बलवात्मक रूप से एकत्रित होकर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये पुलिस बल के साथ धक्का मुक्की करते हुये शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुये पत्थर मारकर नायब तहसीलदार को चोट पहुचा दी है। शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमंाक 446/21 धारा 147, 294, 324, 336, 506, 353, 186, 332 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
*3* – थाना कटंगी में दिनॉक 20-10-21 को राजस्व निरीक्षक ने लिखित शिकायत की कि दिनांक 19-10-21 की को नायब तहसीलदार के साथ ईद मिलादुन्नवी डियूटी में कटंगी क्षेत्र में था। ईद मिलादुन्नवी के त्योहार मे होने वाले मुस्लिम समुदाय के जलसा को लेकर मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति एवं शांति समिति के सदस्यो केा बैठक कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के आदेश दिनॉक 6-10-21 की प्रतियॉ वितरण कर समझाईश दी गयी थी ।दिनॉक 19-10-21 को ड्यूटी हेतु रंगरेज मोहल्ला तालाब के किनारे स्टापर लगवाने गये थे, शाम लगभग 4 बजे रंगरेज मोहल्ला, पठानी मोहल्ला, मदार चौक, तकिया मोहल्ला कटंगी में बहुतायत संख्या में लोग जुलूस के रूप में पिकअप वाहन मे डीजे लगाकर झण्डा लेकर नारेबाजी करते हुये एवं बम फोडते हुये आये, ड्यूटी पर उपस्थित एसडीएम, नायब तहसीलदार एसडीओपी पाटन, थाना प्रभारी कटंगी सहित पुलिस बल मौजूद था सभी के सामने मुस्लिम समुदाय के लोग व्यवस्था मे लगाये हुये स्टॉपर को बल पूर्वक हटाते हुये जुलूस का धारण कर नारेबाजी करते हुये बम फटाखा फोडते हुये कटंगी मुख्य मार्ग तक आ गये।शिकायत पर मुस्तकीन, जावेद जिलानी, इम्तियाज उर्फ लालू, मुस्सू उर्फ मोहसिन, सुन्नू मुसलमान, छोटू उर्फ टीपू, बल्लू मंसूरी, साबाद , चिन्टू, समीर खान, जावेद, समीर, हाफिज सलाम, हाफिज जीसान, तथा अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमंाक 445/21 188, 269, 270 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं एस.डी.ओ.पी. पाटन श्री देवी सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी कटंगी श्री शिवमंगल सिंह एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा दबिश देते हुये आरोपी 1-इम्तियाज उर्फ लालू उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड न. 5 कब्रिस्तान मोहल्ला कटंगी, 2- हाफिज जिसान उम्र 23 वर्ष निवासी मदार चौक नूरानी मस्जिद के पास पंचमपुर कटंगी, 3- जावेद खान उम्र 23 वर्ष निवासी मदार चौक नूरानी मस्जिद के पास पंचमपुर कटंगी, 4- मेहसर उर्फ छोटू उर्फ टीपू खान उम्र 26 वर्ष निवासी पंचमपुरा कटंगी, 5-मुस्तकीम उर्फ मुस्तकीन खान उम्र 28 वर्ष निवासी हुसैनगंज रंगरेज मोहल्ला कटंगी, 6-मोहसिन उर्फ मुस्सू खान उम्र 26 वर्ष निवासी हुसैनगंज रंगरेज मोहल्ला कटंगी, 7-सादाब पिता बफाती खान उम्र 19 वर्ष निवासी पंचमपुर कटंगी, 8-चिंटू उर्फ फाजिल खान उम्र 18 वर्ष निवासी हुसैनगंज रंगेरेज मोहल्ला की प्रकरण में गिरफ्तारी की गयी है।
- कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जप्त
- मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- नशीले इ्रजैक्शन के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश से भटक कर ग्वारीघाट पहुंची मानसिक विक्षिप्त युवती को ग्वारीघाट पुलिस ने सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया
- बदनाम करने की धमकी देते हुये आये दिन रूपयों की मांग करने वाली 2 महिलायें गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश
- दैनिकपंचांगआजकापंचांग शुभ पंचांग11अक्टूबर 2021
- पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों जलते हुये पटाखे फेंकने एवं पथराव करने वाले 20 गिरफ्तार,
- बदनाम करने की धमकी देते हुये आये दिन रूपयों की मांग करने वाली 2 महिलायें गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश
- दैनिकपंचांगआजकापंचांग शुभ पंचांग11अक्टूबर 2021





Users Today : 5
Users This Month : 57
Total Users : 234633
Views Today : 5
Views This Month : 76
Total views : 56732



