Breaking News

थाना माढ़ोताल पुलिस की कार्यवाहीअवैध रूप से आटो में घरेलू गैस सिंलेडर से गैस रिफलिंग करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार

 थाना माढ़ोताल पुलिस की कार्यवाहीअवैध रूप से आटो में घरेलू गैस सिंलेडर से गैस रिफलिंग करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार





श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

3 घरेलू सिलेण्डर, इलेक्ट्रिक तराजू एवं गैस रिफ्लिंग मशीन जप्त


    पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध रूप से घरेलू गैस रिफलिंग करने वाले आरोपियों को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है ।

             आदेश के परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध  श्री गोपाल खांडेल एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा श्री तुषार सिंह के मार्ग निर्देशन मे थाना प्रभारी माढ़ोताल श्रीमति रीना पांडे शर्मा द्वारा अवैध रूप से आटो में घरेलू गैस सिंलेडर से गैस रिफलिंग करते हुए एक व्यक्ति को पकडा गया है।

              थाना माढ़ोताल में आज दिनाँक 23/09/2021 को विश्वसनीय मुखविर की सूचना मिली कि एक व्यक्ति कान्हा मोबाईल शाप के सामने कटंगी रोड़ किनारे  आटो में गैस भर रहा है । सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान कान्हा मोबाईल शाप के सामने कटंगी रोड़ के पास दबिश दी गयी जहॉ  आटो में एक व्यक्ति घरेलू उपयोग मे आने वाले गैस सिलेंडर से आटो मे गैस भर रहा था, आटो वाला पुलिस को देखकर अपनी आटो लेकर भाग गया, गैस रिफलिंग करने वाला भी पुलिस को देखकर भागने लगा घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम राजकुमार उर्फ छोटू रैकवार पिता छिदामी रैकवार उम्र 25 वर्ष निवासी शारदा मंदिर नई बस्ती थाना माढ़ोताल बताते हुये पूछताछ करने पर बताया कि  दो-तीन दिनो से आटो में रिफलिंग का काम कर रहा हूॅ एक गैस सिलेंडर से आटो मे गैस भरा हूँ तथा शेष 02  सिलेंडर भरे हुये बगल के कमरे मे रखे,। राजकुमार उर्फ छोटू रैकवार द्वारा ज्वलनशील पदार्थ गैस सिलेण्डर से आटो मे गैस रिफ्लिंग करने से रहवासी क्षेत्र के लोगो का जीवन संकटमय हो सकता था,   02 नग गैस सिलेंडर भरे हुए एवं 1 गैस सिलेण्डर आधा खाली तथा  एक रिफलिंग मशीन गैस भरने वाली व एक लोहे की इलेक्टिक तराजू जप्त करते हुये  आरोपी राजकुमार उर्फ छोटू रैकवार के विरुद्ध थाना माढ़ोताल में अपराध क्रं.872/21 धारा 285 भादवि व 3/7 इसी एक्ट का अपराध ंपजीबद्ध कर प्रकरण   विवेचना में लिया गय़ा ।

See also  पत्नि एवं साले की आये दिन की प्रताड़ना से तंग आकर की थी आत्महत्या, प्रताड़ित करने वाले पत्नि एवं साला गिरफ्तार By manu Mishra 10 july 2022

 *उल्लेखनीय भूमिका* थाना प्रभारी माढ़ोताल श्रीमति रीना पांडे शर्मा, प्रधान आरक्षक उदय सिंह, आरक्षक  नरेश चौधरी, आरक्षक ओम उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही ।

See also  शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,चुराये हुये 7दुपहिया वाहन कीमती 4 लाख रूपये के जप्त By manu Mishra 31may2022

पंडित मनु मिश्रा ज्योतिष आचार्य सिद्धि
रत्न एवं ज्योतिष ज्योतिष की सभी समस्याओं के लिए संपर्क करें सिद्धि रत्न एवं ज्योतिष 


Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights