Breaking News

21 साल के युवक को जिंदा करने के लिए 24 घंटे तक तंत्र-मंत्र:सांप के डंसने से हुई थी मौत, भभूत लगाई तो शरीर में हलचल पैदा हो गई शव सड़ने पर पुलिस ने जबरन उठाया By manu Mishra 31July 2022

21 साल के युवक को जिंदा करने के लिए 24 घंटे तक तंत्र-मंत्र:सांप के डंसने से हुई थी मौत, भभूत लगाई तो शरीर में हलचल पैदा हो गई शव सड़ने पर पुलिस ने जबरन उठाया

By manu Mishra 31July 2022

घर में सो रहे 21 साल के युवक को सांप ने डंस लिया

21 साल के युवक को जिंदा करने के लिए 24 घंटे तक तंत्र-मंत्र:सांप के डंसने से हुई थी मौत, भभूत लगाई तो शरीर में हलचल पैदा हो गई शव सड़ने पर पुलिस ने जबरन उठाया By manu Mishra 31July 2022


घर में सो रहे 21 साल के युवक को सांप ने डंस लिया। घरवाले गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसे जिंदा करने के लिए तंत्र-मंत्र का खेल शुरू हुआ। 24 घंटे तक खेल चलता रहा। आखिरकार उसके शरीर से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जबरन शव का पोस्टमॉर्टम कराया। मामला धौलपुर के सैंपऊ इलाके का है।

हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार ने बताया

See also  चीन को राजनाथ की वॉर्निंग? कहा-देश पर बुरी नजर डालने वालों को देंगे मुंहतोड़ जवाब

हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार ने बताया कि सैंपऊ पुलिया के पास रहने वाले रामभजन का बेटा भोला जाटव शुक्रवार रात घर में सो रहा था। रात को उसको सांप ने डंस लिया। घरवाले युवक को हॉस्पिटल ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार सुबह 10 बजे डॉक्टरों ने भोला को मृत घोषित कर दिया। घरवाले बिना पोस्टमाॅर्टम के बॉडी को रामगिरी बाबा के मंदिर ले गए।

भभूत लगाई तो शरीर में हलचल पैदा हो गई

घरवालों का दावा है कि मंदिर में भभूत लगाई तो शरीर में हलचल पैदा हो गई। इसके बाद घरवाले शव को घर ले आए। घर लाकर परिजनों ने अलग-अलग से तांत्रिकों की टीम बुलाई और युवक को जिंदा करने के लिए तंत्र-मंत्र किया। तंत्र-मंत्र को देखने लोगाें की भीड़ लग गई। 24 घंटे गुजरने के बाद रविवार सुबह तक युवक जिंदा नहीं हुआ और उसके शरीर से बदबू आने लग गई।

See also  पत्नी को पेड़ से बांधकर बरसाए डंडे, VIDEO:दोस्त के साथ देखकर बौखलाया पति, चार गिरफ्तार, दो नाबालिग डिटेन By manu Mishra 30 July 2022

@ (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); @

सांप के डसने से युवक की मौत के बाद उसे जिंदा करने के लिए तांत्रिक विद्या कराते परिजन और मौके पर जुटी भीड़।


सांप के लौटने से परिजनों में भय

शनिवार रात को युवक की डेड बॉडी के पास सांप दिखाई दिया। जैसे ही परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने हल्ला मचा दिया। आवाज सुनकर सांप वापस खेत की तरफ चला गया। सांप के बार-बार लौटने के डर की वजह से परिजनों में अन्य किसी घटना की आशंका को लेकर चिंता है। इस कारण परिजनों ने उत्तर प्रदेश के बरुअर निवासी सपेरे से सांप को पकड़ने के लिए संपर्क किया है।


4 महीने पहले एक सांप को पकड़वाया था

परिजनों ने बताया कि 4 महीने पहले घर के पास ही खेत में सांप का जोड़ा दिखाई दिया था। उनमें से एक सांप को सपेरे को पकड़वा दिया था। इसके बाद परिजनों को बार-बार सांप दिखाई दे रहा था। शुक्रवार की रात को चारपाई पर सो रहे भोला को सांप ने डंस लिया, परिजनों ने बताया कि उन्हें जिस बात का डर था वही हुआ। यदि दूसरा सांप भी समय रहते पकड़ा जाता तो भोला की जान नहीं जाती।

See also  जबलपूर रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी कार में अचानक लगी आग से हड़कंप भगदड़ मची By manu Mishra 1June2022


सेना में जाने की तैयारी कर रहा था युवक

युवक भोला जाटव कई महीने से सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी में जुटा हुआ था। इसके लिए वह कोचिंग करने के बाद फिजिकल की तैयारी में जुटा था। 6 भाई-बहनों में वह सबसे छोटा होने के कारण परिजनों का लाडला था।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights