Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

WHO ने चेताया,कोरोना खत्म होने में लगेगा और अधिक समय

 

WHO ने चेताया,कोरोना खत्म होने में लगेगा और अधिक समय, नियमों का पालन कर बरतें एहतियात

Desh Bidesh

दुनियाभर में कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है और ये वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है. इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रस अधानम घेब्रेयेसस ने कहा है कि महामारी को खत्म होने में लंबा समय लग सकता है. लेकिन इसे काबू में किया जा सकता है, यदि स्वास्थ्य उपायों का पालन किया जाए.

दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर में सामने आए कोरोनावायरस के मामले अब दुनियाभर में 13,65,00,400 से अधिक हो चुके हैं. वहीं, 29 लाख से अधिक लोगों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ा है. WHO प्रमुख ने कहा, जनवरी और फरवरी में हमने लगातार छह ऐसे सप्ताह देखे, जब मामलों में गिरावट हुई. अब हमने सात ऐसे सप्ताह देखे हैं, जब मामलों में वृद्धि हो रही है. पिछले चार हफ्तों में मृतकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है.

See also  दैनिक राशिफल आज का राशिफल बुधवार, 21 जुलाई, 2021 Daily Horoscope Today's Horoscope Wednesday, July 21, 2021

कोरोना से बचने के उपायों को अपनाकर बचाई जा सकती है जान

WHO प्रमुख ने बताया कि पिछले हफ्ते एक सप्ताह के भीतर सामने आए कोरोना के मामले चौथी सबसे अधिक संख्या थी. उन्होंने कहा कि एशिया और मध्यपूर्व के कई देशों में फिर से संक्रमण में इजाफा देखने को मिल रहा है. जेनेवा में रिपोटर्स से बात करते हुए घेब्रेयेसस ने कहा कि दुनियाभर में अब तक 78 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है. वैक्सीन एक पावरफुल टूल है, लेकिन ये इकलौता टूल नहीं है. सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना, हाथों को सैनिटाइज करना, टेस्टिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, आइसोलेशन जैसे उपाय लाखों को जिंदगियों को बचा सकते हैं.

See also  नगर निगम की सफाई व्यवस्था चौपट वार्ड नंबर 72 बेहाल

कोरोना कोई सामान्य फ्लू नहीं, एहतियात जरूरी

घेब्रेयेसस ने चिंता व्यक्त की कि सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों में भ्रम, शालीनता और असंगति की वजह से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ये बीमारी सामान्य फ्लू नहीं है, जो अपने आप ही ठीक हो जाता है. कोरोनावायरस से युवा लोगों की भी मौत हुई है. हमें इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों पर इसके लंबे समय तक रहने वाले परिणामों की पूरी तरह से जानकारी नहीं है. कुछ लोग ये मानकर चल रहे हैं कि वे युवा हैं, इसलिए उन्हें संक्रमण नहीं होगा, जो कि गलत है.

See also  आत्मनिर्भर भारत का मतलब लोगों को भगवान भरोसे छोड़ना नहीं होता : मनीष तिवारी
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights