Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

महिला हत्याकांड में संदेही की हाथ बंधी लाश पेड़ से लटकी मिली, जांच में जुटी माढोताल पुलिस

जबलपुर। रानीताल भाजपा कार्यालय के समीप झाड़ियों में रक्तरंजित मिली रांझी निवासी पल्लवी परिहार नामक महिला के हत्याकांड के मामले में संदिग्ध युवक की लाश माढोताल तालाब के किनारे लगे पेड़ पर फंदे से लटकती हुई मिली है। युवक के दोनों हाथ बंधे हुए है, इससे यह प्रतीत हो है कि किसी ने युवक की हत्या करने के बाद लाश को फंदे से लटका दिया है।

तालाब की मेढ में लगे पेड़ में सुबह-सुबह लाश लटकती देख लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते क्षेत्रिय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची माढोताल पुलिस ने लाश को फंदे से निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की विस्तृत जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

See also  ईसाई धर्मगुरु के घर से 1.65 करोड़ कैश मिला:जबलपुर में मकान-ऑफिस पर EOW का छापा, स्कूल फीस के करोड़ों रुपए धार्मिक संस्थाओं को ट्रांसफर किए

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ चल रही है और घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाकर मामले की पडताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि अंकित बर्मन निवासी मंजू पथ दीक्षितपुरा लार्डगंज थाना क्षेत्र में करीब 5 दिन पहले हुई रांझी निवासी महिला पल्लवी परिहार की हत्या के मामले में संदेही था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने मृतक अंकित के परिजनों से बातचीत करते हुए घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। पुलिस अंकित के मोबाइल और घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी मिली कि अंकित बीते कुछ समय से घर नहीं गया था। अंकित के साथ रहने वाले एक युवक को पुलिस ने थाना बुलाया है।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  थाना कुण्डम अंतर्गत हमला कर 18 वर्षीय युवती की हत्या, अज्ञात आरोपी की तलाश
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights