Breaking News

अर्पिता के चौथे फ्लैट पर ED का छापा:ममता बनर्जी ने पार्थ को मंत्री पद से हटाया, फिर पार्टी की जिम्मेदारियां भी छीनीं By manu Mishra 29July 2022

अर्पिता के चौथे फ्लैट पर ED का छापा:ममता बनर्जी ने पार्थ को मंत्री पद से हटाया, फिर पार्टी की जिम्मेदारियां भी छीनीं

By manu Mishra 29July 2022

23 जुलाई को अर्पिता मुखर्जी के टॉलीगंज के डायमंड सिटी फ्लैट और 28 जुलाई को उत्तर 24 परगना के बेलघरिया फ्लैट पर ED ने छापेमारी की। पहले दिन 26 घंटे की रेड में 21 करोड़ कैश और दूसरे दिन 18 घंटे की रेड में करीब 28 करोड़ कैश ED ने बरामद किया था।

अर्पिता के चौथे फ्लैट पर ED का छापा:ममता बनर्जी ने पार्थ को मंत्री पद से हटाया, फिर पार्टी की जिम्मेदारियां भी छीनीं By manu Mishra 29July 2022  23 जुलाई को अर्पिता मुखर्जी के टॉलीगंज के डायमंड सिटी फ्लैट और 28 जुलाई को उत्तर 24 परगना के बेलघरिया फ्लैट पर ED ने छापेमारी की। पहले दिन 26 घंटे की रेड में 21 करोड़ कैश और दूसरे दिन 18 घंटे की रेड में करीब 28 करोड़ कैश ED ने बरामद किया था।


बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में बंगाल के पूर्व मंत्री की करीबी अर्पिता मुखर्जी के एक और फ्लैट पर छापा पड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस बार कोलकाता एयरपोर्ट के पास चिनार पार्क में रेड की है। हालांकि, यहां अब तक छापे में क्या-क्या मिला, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

बुधवार से गुरुवार तक चली 18 घंटे की रेड में ED ने पार्थ की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर से 27.9 करोड़ रुपए कैश और 5 किलो गोल्ड जब्त किया था। कैश के बारे में ED के सवाल पर अर्पिता ने बताया कि ये सारे रुपए पार्थ चटर्जी के हैं। उन्होंने कहा, ‘पार्थ इस घर का इस्तेमाल रुपए रखने के लिए करते थे। मुझे अंदाजा नहीं था कि घर में इतना सारा कैश रखा होगा।’

इससे पहले पिछले शनिवार को हुई छापेमारी में अर्पिता के घर से 21 करोड़ रुपए कैश और 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी मिली थी। यानी कुल मिलाकर अर्पिता से अब तक 50 करोड़ रुपए से ज्यादा के कैश और ज्वेलरी मिल चुकी है।

मंत्री समेत TMC के सभी पदों से हटाए गए पार्थ

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया है। पार्थ की गिरफ्तारी के 5 दिन बाद ममता ने ये एक्शन लिया है। इसके बाद ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने शाम को अनुशासन समिति की बैठक बुलाई और उन्हें पार्टी संगठन के सभी पदों से भी हटा दिया।

See also  थाना लार्डगंज अंतर्गत हुई अंधी हत्या का चंद घंटो में खुलासा, आरोपी पुलिस गिरफ्त में By manu Mishra 18June 22

पार्थ के पास पार्टी महासचिव, वाइस प्रेसिडेंट और तीन अन्य जिम्मेदारी थीं। अभिषेक ने कहा कि पार्थ जांच जारी रहने तक वे पार्टी से सस्पेंड किए गए हैं। अगर वे बेगुनाह हुए तो वे फिर से पार्टी में आ सकते हैं।

मंत्री पद से हटाए जाने के बाद पार्थ चटर्जी के केबिन से उनका नेमप्लेट हटाया गया।

ममता ने बताया बड़ी साजिश

अर्पिता के घर करोड़ों रुपए के कैश-ज्वेलरी मिलने के बाद TMC में ही पार्थ चटर्जी को हटाने की मांग होने लगी थी। गुरुवार को ममता बनर्जी ने उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त भी कर दिया। पार्थ पर कार्रवाई के बाद ममता बनर्जी ने कहा- पूरा मामला एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। सिर्फ एक लड़की के घर से रुपए बरामद हुए हैं। पार्थ को इसलिए हटाया क्योंकि TMC भ्रष्टाचार के मामले में बेहद सख्त सख्त पार्टी है। इसे बदला नहीं जा सकता। यह एक बड़ा गेम है, जिसके बारे में अभी ज्यादा बात नहीं कर सकती।

पार्थ चटर्जी ममता सरकार में सबसे सीनियर थे। वे 2011 से लगातार मंत्री पद पर रहे।

ममता सरकार में नंबर-2 की हैसियत रखते थे पार्थ

ममता सरकार में पार्थ चटर्जी सबसे सीनियर मंत्री थे। वो दक्षिण 24 परगना के बेहला पश्चिम सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। पार्थ चटर्जी 2011 से लगातार मंत्री थे। वे 2006 से 2011 तक बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। पार्थ के पास वर्तमान में उद्योग, वाणिज्य और संसदीय कार्य जैसे बड़े मंत्रालयों का प्रभार था।

See also  अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 360 पाव देशी शराब जप्त By manu Mishra

TMC प्रवक्ता ने कहा था- जांच पूरी होने तक सभी पदों से हटाए जाएं पार्थ

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने मांग की थी कि पार्थ चटर्जी को जांच पूरी होने तक सभी पदों से हटाया जाए। घोष ने कहा कि अगर ममता दीदी को मेरा बयान गलत लग रहा है, तो मुझे भी हटा दें। घोष तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाते हैं।

हालांकि,बुधवार को टीटागढ़ में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने कहा था कि मीडिया कंगारू अदालत की भूमिका निभा रहा है। हम मीडिया ट्रायल के खिलाफ हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि आप निश्चिंत रहें, ‌BJP 2024 में सत्ता में नहीं आएगी। ये महाराष्ट्र नहीं है।

X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X 

अर्पिता के दूसरे फ्लैट पर छापे की 2 तस्वीरें

अर्पिता के चौथे फ्लैट पर ED का छापा:ममता बनर्जी ने पार्थ को मंत्री पद से हटाया, फिर पार्टी की जिम्मेदारियां भी छीनीं By manu Mishra 29July 2022  23 जुलाई को अर्पिता मुखर्जी के टॉलीगंज के डायमंड सिटी फ्लैट और 28 जुलाई को उत्तर 24 परगना के बेलघरिया फ्लैट पर ED ने छापेमारी की। पहले दिन 26 घंटे की रेड में 21 करोड़ कैश और दूसरे दिन 18 घंटे की रेड में करीब 28 करोड़ कैश ED ने बरामद किया था।



बुधवार को हुई कार्रवाई में अर्पिता के घर से 500 और 2000 के नोटों के बंडल मिले। गिनती के बाद यह रकम 27.9 करोड़ बताई जा रही है।

अर्पिता मुखर्जी के घर से बरामद हुए कैश और गोल्ड को 10 बक्सों में भरकर ले जाया गया।

अर्पिता के घर से मिली सोनें की ईंटें और पेन, गोल्ड की कीमत 4.31 करोड़

ED अधिकारियों ने कहा, ‘इससे पहले कभी अर्पिता ने नहीं बताया था कि उनके दूसरे फ्लैट पर भी कैश रखा हुआ है, लेकिन जब हमने घर पर छापा मारा तो हमें 2000 और 500 के नोटों के बंडल मिले। 2000 रुपए के नोटों से 50 लाख रुपए के बंडल और 500 रुपए के नोटों से 20 लाख रुपए के बंडल बनाए गए थे। हमें 4.31 करोड़ रुपए का सोना भी मिला। इसमें 1-1 किलो की 3 सोने की ईंटें, 6 कंगन (सभी 500-500 ग्राम के) और एक सोने का पेन मिला है।’

See also  इन्दौर के द्वारकापुरी में लेडी गैंग ने एक युवती की सड़क पर पटक-पटककर पिटाई कर दी By manu Mishra 13june,2022


ED सूत्रों के मुताबिक 18 घंटे तक चली रेड में अर्पिता के फ्लैट से 3 डायरी भी मिली हैं, जिसमें लेन-देन का रिकॉर्ड कोडवर्ड में दर्ज है। जांच एजेंसी ने घर से 2,600 पेज का एक दस्तावेज भी बरामद किया है, जिसमें पार्थ और अर्पिता की जॉइंट प्रॉपटी का जिक्र है।


ED ने बुधवार को ही पार्थ और अर्पिता के करीबियों के ठिकानों पर भी छापे मारे थे। इसके अलावा उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया और राजडांगा में भी ED की टीमें जांच के लिए पहुंचीं थीं। अर्पिता के जिस घर से कैश मिला वो बेलघरिया में है।

अर्पिता के 2 फ्लैट्स से मिला 49 करोड़ कैश, पर नहीं चुका पाईं 12 हजार मेंटेनेंस

बुधवार को जिस फ्लैट पर ED ने छापा मारा, वहां सोसाइटी का नोटिस चस्पा है। इसमें बकाया मेंटेनेंस बिल का जिक्र है।

अब तक अर्पिता के दोनों घरों पर 44 घंटे की रेड हुई है जिसमें करीब 50 करोड़ कैश और बड़ी मात्रा में गोल्ड रिकवर किया जा चुका है। ED ने अर्पिता के बेलघरिया टाउन क्लब स्थित दो फ्लैट्स में से एक को सील कर दिया है। एक फ्लैट के आगे सोसाइटी का नोटिस भी चस्पा है। इसमें लिखा गया है कि अर्पिता ने मेंटेनेंस के 11,819 रुपए नहीं चुकाए हैं।




Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights