लव ट्रायंगल में Paytm इम्प्लाई का मर्डर!:प्रेमी पत्रकार का शव मिला; भोपाल के मैनेजर दोस्त से होगी पूछताछ
,
जबलपुर में नर्मदा नदी के पुल पर कार में मिली पेटीएम इम्प्लाई युवती की हत्या में नया मोड़ आया है। अब तक की पुलिस जांच में लव ट्रायंगल की बात सामने आ रही है। युवती की नजदीकी एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजर से बढ़ गई थी। फर्जी पत्रकार को यह बात पसंद नहीं थी। घटना वाले दिन कुछ लोगों ने एक युवक को पुल से कूदते भी देखा था। इसी दिन से फर्जी पत्रकार गायब था। आज उसका शव नर्मदा में तिलवाराघाट के पास मिला। पुलिस को उसी पर हत्या के बाद खुदकुशी का शक है।
X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X
घटना बरेला थाना क्षेत्र में मंगेली गांव के पास हाईवे पर नर्मदा पुल की है। 23 जुलाई को अनिभा केवट (25) का शव कार में पड़ा मिला था। फर्जी पत्रकार बादल पटेल का मोबाइल और एक चैनल की माइक आईडी भी कार में मिली थी। बादल पटेल खुद को पत्रकार बताता था और ब्लैकमेलिंग के आरोप में जेल भी जा चुका था। घटना वाले दिन दोपहर 3 बजे बादल, अनिभा को आईटी पार्क स्थित ऑफिस से अपने साथ लेकर गया था।
अनिभा का शव कार की पिछली सीट पर मिला था।
फर्जी पत्रकार और युवती के बीच था अफेयर
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि बादल और अनिभा में अफेयर था। बादल जब जेल चला गया, तब अनिभा की नजदीकी आईटी पार्क में ही स्थित एक कंपनी के मैनेजर से बढ़ गई। बादल के जेल से छूटने के बाद भी अनिभा और मैनेजर में बातचीत होती थी। बादल को यह पसंद नहीं था। उसने मैनेजर के साथ मारपीट भी की थी। मैनेजर ने तिलवारा घाट थाने में इसकी शिकायत की थी। इसके कुछ दिन बाद ही कंपनी ने मैनेजर का भोपाल ट्रांसफर कर दिया। मैनेजर को पूछताछ के लिए जबलपुर बुलाया जा सकता है। पुलिस अनिभा की कॉल डिटेल भी निकाल रही है।






Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



