Breaking News

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन:मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर डिवाइडर से टकराई मर्सिडीज कार; हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन:मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर डिवाइडर से टकराई मर्सिडीज कार; हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन:मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर डिवाइडर से टकराई मर्सिडीज कार; हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। अहमदाबाद हाईवे पर मुंबई से सटे पालघर में यह हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 54 साल के मिस्त्री की मर्सिडीज कार कासा के पास रोड डिवाइडर से टकराई थी। टक्कर के बाद मर्सिडीज के एयरबैग भी खुले, लेकिन मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई। कार में कुल चार लोग सवार थे।

पुलिस ने मर्सिडीज कार में सवार लोगों की डीटेल जारी की है। इसके मुताबिक, एक्सीडेंट में साइरस मिस्त्री के साथ जहांगीर दिनशा पंडोले की भी जान चली गई है। वहीं, अनायता पंडोले (महिला) और दरीयस पंडोले घायल हुए हैं। इस बीच जानकारी यह भी आई कि हादसे का शिकार हुई मर्सिडीज कार को महिला ड्राइव कर रही थी, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।

See also  कनपटी पर पिस्टल अड़ाकर मकान एवं दुकान के उपर गुंडे रज्जाक ने किया कब्जा एफआईआर दर्ज़ By manu Mishra 13 July 2022

अस्पताल में मिस्त्री को मृत घोषित किया गया
पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया- मिस्त्री जिस कार में सवार थे, उसका नंबर MH-47-AB-6705 है। एक्सीडेंट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी के पुल पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही मिस्त्री समेत सभी घायलों को कासा के अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दो घायलों का इलाज किया जा रहा है।

हादसे में साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज बेंज GLC 220 कार का अगला हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया।

शिंदे, गडकरी और गोयनका समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि
साइरस मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी है। गडकरी ने लिखा- महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। ओम शांति।

See also  अर्पिता के चौथे फ्लैट पर ED का छापा:ममता बनर्जी ने पार्थ को मंत्री पद से हटाया, फिर पार्टी की जिम्मेदारियां भी छीनीं By manu Mishra 29July 2022

NCP की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा- दिल दहला देने वाली खबर। मेरे भाई साइरस मिस्त्री का निधन हो गया। विश्वास नहीं हो रहा है। रेस्ट इन पीस साइरस।” वहीं, आरपीजी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने भी मिस्त्री के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा.. एक दुर्घटना में साइरस मिस्त्री के निधन की चौंकाने वाली खबर के बारे में सुना। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

साइरस मिस्त्री की कार मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर सूर्या नदी के पुल पर इसी जगह डिवाइडर से टकराई थी।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक्सीडेंट के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम पहुंची, उसने मिस्त्री की कार को हाईवे से हटाया।

See also  CBI अफसर बनकर लूटे ₹30 लाख और जेवर:कोलकाता में पुलिस स्टिकर लगी गाड़ियों से बिजनेसमैन के घर पहुंचे 7-8 लोग, कहा- रेड है

टाटा ग्रुप के छठे ग्रुप चेयरमैन थे साइरस मिस्त्री
दिसंबर 2012 को रतन टाटा ने टाटा सन्स के चेयरमैन पद से रिटायरमेंट ले लिया था। उसके बाद सायरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चेयरमैन बनाया गया। टाटा के 150 साल से भी ज्यादा समय के इतिहास में साइरस मिस्त्री छठे ग्रुप चेयरमैन थे। वे टाटा सन्स के सबसे युवा चेयरमैन भी थे।

मिस्त्री परिवार की टाटा सन्स में 18% हिस्सेदारी

24 अक्टूबर 2016 को पद से हटाए गए थे

इसी साल जून में पिता का निधन हुआ था

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights