Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

दुराचार के प्रकरण में विगत 2 वर्ष से फरार 10 हजार रूपये का उद्घोषित ईनामी आरोपी गिरफ्तार

सनसनीखेज हत्या के प्रकरण में आरोपी भूपेन्द्र उर्फ पप्पू गढेवाल को मान्नीय न्यायालय ने किया आजीवन कारावास एवं 1000 रूपये के अर्थदंड से दण्डित




दुराचार के प्रकरण में विगत 2 वर्ष से फरार 10 हजार रूपये का उद्घोषित ईनामी आरोपी गिरफ्तार

 

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियेां एवं थाना प्रभारियों को लंबित मामले मे फरार एवं उद्घोषित ईनामी आरोपियो की तलाश पतासाजी कर अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया है।
इसके साथ ही दिनांक 03/09/2022 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में लंबित दुराचार एवं पाक्सो एक्ट के प्रकरणों की समीक्षा बैठक लेते हुये फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु आदेश किया गया है।

See also  ग्वारीघाट स्थित हॉस्टल से बिना बताये निकले चारों बच्चे हॉस्टल वालो की लापरवाही

दुराचार के प्रकरण में विगत 2 वर्ष से फरार 10 हजार रूपये का उद्घोषित ईनामी आरोपी गिरफ्तार

    प्रतीकात्मक फोटो

आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, एवं एसडीओपी पाटन सुश्री सारिका पाण्डे के मार्गदर्शन में थाना बेलखेडा की टीम के द्वारा दुराचार के प्रकरण में विगत 2 वर्ष से फरार 10 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को पकड़ा गया है।
थाना प्रभारी बेलखेडा श्री विजय अम्भोरे ने बताया कि अपराध क्रमांक 153/20 धारा 363,366,376,376(2)(द) भादवि एवं 3,4,5,6 पाकसो एक्ट का आरोपी शिवम उर्फ़ शुभमसिंह भूमिया उम्र 21 वर्ष निवासी बेलखेड़ा का दिनांक समय घटना से फ़रार था, जिसके पकड़े न जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा फरार आरोपी शिवम उर्फ शुभम सिंह की गिरफ्तारी पर 10 हज़ार रुपये का ईनाम उद्घोषित करते हुये शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु आदेशित किया था।
थाना बेलखेडा की टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश पतासाजी पर दिनांक 04/09/2022 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी शिवम उर्फ शुभम सिंह अपने दोस्त के मामा के यहॉ छत्तरपुर पनागर जा रहा है, सूचना पर ग्राम छत्तरपुर पनागर जाते समय रास्ते में घेराबंदी कर आरोपी शिवम उर्फ़ शुभम सिंह भूमिया उम्र 21 वर्ष को अभिरक्षा में लेते हुये थाना बेलखेडा लाया गया, एवं प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
*उल्लेखनीय भूमिका-* दुराचार के प्रकरण में विगत 2 वर्ष से फरार 10 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक रविंद्र डुड़वा, आरक्षक संदीप, सुनील, मनोज मिश्रा, एवं साइबर सेल के आरक्षक अमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  मध्य प्रदेश में जबलपुर स्थित ज्वेलरी शॉप में हुई सबसे बड़ी साढ़े पॉच करोड की नकबजनी का 15 दिन के अंदर जबलपुर पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights