Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

दशहरे के लिए कटनी में बदला रूट बस, ट्रक सहित लोकल ट्रांसपोर्ट का प्रवेश प्रतिबंधित

नवरात्रि और विजयादशमी के पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य यातायात पुलिस ने वाहनों के प्रतिबंध और वाहनों के आवागमन के रुट को परिवर्तित कर दिया है। नो एंट्री में मिलने वाली छूट पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। 7 सितंबर तक रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक शहर में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री में मिलने वाली छूट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

रात दो बजे परिस्थिति के अनुसार भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। सभी प्रकार के भारी वाहन बस, ट्रक, क्रेन, जेसीबी, मिक्सर और एलपीटी वाहनों का बिना अनुमति शहर में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा रूट भी डायर्वट किए गए हैं।

See also  बिग बाॅस में शामिल हुई कटनी की बेटी:कटनी ऑर्टस एंड कॉमर्स काॅलेज में किया प्रमोशन कार्यक्रम का आयोजन, सबसे कम उम्र की प्रतिभागी हैं सुम्बुल

इन रूट में किया बदलाव

चांडक चैक से घंटाघर, गर्ग चैराहा, माई नदी पुल तक सभी तीन पहिया और चार पहिया लोडिंग वाहन, कमर्शियल व्हीकल का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार थाना तिराहा से सुभाष चौक, बरही नाका और गोल बाजार की ओर सभी तीन पहिया, चार पहिया लोडिंग व्हीकल और ई-रिक्शा ऑटो, प्राइवेट कार का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक मार्ग थाना तिराहा से एसबीआई चौक, कचहरी चाैराहा, वीआईपी रोड से होते हुए स्टेशन की ओर जाएंगे।

बरही नाका से हनुमान मंदिर और सुभाष चौक की ओर सभी तीन पहिया, चार पहिया वाहन का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। खोवा मंडी गली से सुभाष चौक की ओर सभी तीन पहिया और चार पहिया वाहन का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। वाहन कपड़ा बाजार से झंडा बाजार होते हुए जाएंगे। दुर्गा चैक से शहर की ओर आने वाली सभी कमर्शियल वाहन, लोडिंग वाहन कटनी जंक्शन पांच नंबर प्लेटफॉर्म गायत्री नगर पुलिया मुड़वारा स्टेशन मिशन चैक होते हुए जाएंगे। आजाद चैक से शेर चौक सर्राफा की ओर सभी तीन पहिया, चार पहिया कमर्शियल व्हीकल का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। माधव नगर बरगवां की ओर से चांडक चौक बस स्टैंड जाने वाले सभी वाहन अनिवार्य रुप से ओवरब्रिज का उपयोग करेंगे।

See also  कलेक्टर का औचक निरीक्षण:कहा- उर्वरक वितरण व्यवस्था के कारण किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए

दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता को नहीं मिली अग्रिम जमानत

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights