विजयादशमीं के अवसर पर पुलिस लाईन जबलपुर में किया गया शस्त्र एवं वाहन पूजन

बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी पर परंपरागत् आज दिनॉक 5-10-2022 को प्रातः 11 बजे विजय दशमी के अवसर पर पुलिस लाईन जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर.आर.एस. परिहार, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), कलेक्टर जबलपुर डॉ. इलेैयाराजा टी. द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, की उपस्थिति में शस्त्र एवं वाहनों की पूजा की गयी। पूजन एवं हवन कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सभी ने हर्ष फायर किया।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर.आर.एस. परिहार, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), कलेक्टर जबलपुर डॉ. इलेैयाराजा टी. ने उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ संस्कारधानी वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मधुकर चौकीकर, रक्षित निरीक्षक श्री सौरव तिवारी, एवं पुलिस लाईन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे ।
Must read 👉सुप्रीम कोर्ट में 4 जजों की नियुक्ति प्रक्रिया का मामला अटका, दो जजों को आपत्ति
Must read 👉एक्सपर्ट बोले- व्यापमं के पेपर हैक करना टफ नहीं रिमोट कंट्रोल के कारण संभव
Must read 👉भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज में अर्शदीप सिंह ने झटके सर्वाधिक विकेट





Users Today : 76
Users This Month : 435
Total Users : 237293
Views Today : 97
Views This Month : 602
Total views : 60080



