Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

प्रदेश में टॉप-5 में शामिल कटनी जिला:राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार की ऑनलाइन प्रविष्टियों का लक्ष्य पूरा

प्रभारी कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए ऑनलाइन दर्ज किए जा रहे डाटा कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान प्रभारी कलेक्टर ने जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर अच्छा काम करने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारी की सराहना कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सचिव, रोजगार सहायकों और अन्य अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा समय पर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति किए जाने से प्रदेश स्तर पर कटनी 100 फीसदी लक्ष्य पूरा करने वाले अग्रणी जिलों में चौथे स्थान पर पहुंचने के साथ ही अपना स्थान टॉप 5 में बना लिया।

प्रभारी कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि जिला, जनपद पंचायत स्तर पर गठित समितियों द्वारा ग्राम पंचायतों में भौतिक निरीक्षण, सत्यापन का कार्य भी समय सीमा में किया जाए। प्रत्येक जनपद क्षेत्र से, प्रत्येक थीम पर प्रथम तीन आने वाली ग्राम पंचायतों का भौतिक सत्यापन कार्य गठित समितियों द्वारा किया जाएगा। संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रारूप में जानकारी एकत्रित कर जिला कार्यालय को भेजी जाएगी। जानकारी के आधार पर जिला स्तर से आगे की कार्रवाई निर्धारित समय पर की जाएगी।

See also  उद्योगपति की पत्नी ने खुद को मारी गोली

बता दें, बड़वारा की 66 ग्राम पंचायतों ने 594, बहोरीबंद की 79 ग्राम पंचायतों ने 711, ढीमरखेड़ा की 73 ग्राम पंचायतों ने 657, कटनी की 59 ग्राम पंचायतों ने 531, रीठी की 56 ग्राम पंचायतों ने 504 और विजयराघवगढ़ की 74 ग्राम पंचायतों ने 666 थीम पर प्रश्नावली में पूछे गए। सभी 113 प्रश्नों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर फ्रीज की है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights