तेज रफ्तार ट्राले ने युवक को कुचला, मौत:सड़क पार करते समय चपेट में आया, सिर से गुजरा पहिया

जबलपुर के पहाड़ी खेड़ा गांव में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्राले ने एक युवक को कुचल लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक सड़क पार कर रहा था, तभी ट्राले ने उसे चपेट में लिया। मृतक की पहचान शंभू पटेल के रूप में हुई है। युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्राले में तोड़फोड़ कर दी और ड्राइवर के साथ क्लीनर को पीटा। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।
सूचना के बाद बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को कंट्रोल किया। शंभू पटेल सुबह सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्राले ने उसे उसे कुचल दिया। पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। वह पिछले टायर के बीच में फंस गया और कई मीटर तक घिसटते हुए चला गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्राले को घेर लिया और तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने ड्राइवर और क्लीनर को ट्राले से उतारकर पिटाई की। ग्रामीणों की सूचना पर बरेला पुलिस मौके पर पहुंची।





Users Today : 18
Users This Month : 228
Total Users : 237086
Views Today : 22
Views This Month : 347
Total views : 59825



